जनता को दीपावली के पहले शासन का बड़ा उपहार, प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत 15 दिनों में दिए जाएंगे LPG की नवीन कनेक्शन

A major gift from the government to the public before Diwali, new LPG connections will be given within 15 days under the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana.

जनता को दीपावली के पहले शासन का बड़ा उपहार, प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत 15 दिनों में दिए जाएंगे LPG की नवीन कनेक्शन

रायपुर : भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से ज्यादा आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के बाद एक बार फिर दीपावली के पहले लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रक्रिया शुरु की गई है.
छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए लक्ष्य प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत नवीन कनेक्शन दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
हितग्राहियों को 15 दिनों में दिए जाएंगे नवीन कनेक्शन
सभी जिलो में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्जवला समिति का गठन किया जाएगा. इस समिति द्वारा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के क्रियान्वयन और मिले आवेदनों की समय-सीमा में निराकरण के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी. योजनांतर्गत पात्र परिवारों से नवीन गैस कनेक्शन के लिए आगामी 7 दिनों में आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे. जिले की गैस एजेंसियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन कराकर 15 दिनों में नवीन गैस कनेक्शन जारी करने की कार्यवाही की जाएगी.
नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत हितग्राहियों को दी जाएगी प्राथमिकता
नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत आने वाले बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा जिलों में सर्वप्रथम हितग्राहियों को चिन्हांकित कर इन ग्रामों को विशेष प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत चिन्हांकित हितग्राहियों को उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन दिए जाएंगे. पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाये जाने के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय करते हुए सुगम नेटवर्क कनेक्टीविटी वाले इलाकों का चयन कर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे. योजनांतर्गत गैस कनेक्शन लेने के लिए बाकी सभी 34 हजार 425 परिवारों के आवेदन चिन्हांकित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे. दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से मिले आवेदनों के ई-केवाईसी के लिये कनेक्टीविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर विशेष शिविर द्वारा उन्हें लाभांवित किया जाएगा.
जिला स्तरीय उज्जवला समिति के कलेक्टर होंगे अध्यक्ष
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत मिले आवेदनों में से कम से कम 5 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन और परीक्षण जिला उज्जवला समिति द्वारा किया जाएगा. इसके लिए जिले के सभी गैस एजेंसियों की बैठक कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नवीन गैस कनेक्शन जारी करने के लिए जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला स्तरीय उज्जवला समिति में अध्यक्ष, जिला कलेक्टर या उनके द्वारा अधिकृत कोई वरिष्ठ अधिकारी होंगे तथा समन्वयक सदस्य के रूप में जिला नोडल अधिकारी होंगे जो तेल विपणन कंपनी से होंगे. दो सदस्य अन्य दो तेल विपणन कंपनियों के अधिकारी होंगे. जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी एवं दो गैर-आधिकारिक सदस्य भी समिति में सदस्य होंगे.
योजनांतर्गत नवीन कनेक्शन हेतु जारी किए गए मापदंड निर्धारित
पीएमयूवाय के अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन के लिए पात्रता के लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं. जिसके अनुसार अगर परिवार का कोई भी सदस्य 10 हजार रुपए प्रति माह से ज्यादा कमाता हो. घर का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो. सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवारों को शामिल नहीं किया गया है. इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड की 50 हजार रुपए से ज्यादा की क्रेडिट सीमा वाले किसान, सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के स्वामी, दो या अधिक फसल मौसमों के लिए 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि के स्वामी, कम से कम 7.5 एकड़ या इससे ज्यादा भूमि का स्वामी जिनके पास कम से कम एक सिंचाई उपकरण हो, 30 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट क्षेत्र वाले मकान के स्वामी, खुद की मोटर चालित तीन या चार पहिया वाहन या मछली पकड़ने वाली नाव अथवा यंत्रीकृत तीन या चार पहिया कृषि उपकरण के मालिक एवं ऐसे परिवार जिनके पास पूर्व से ही एलपीजी कनेक्शन हों योजनांतर्गत लाभ पाने के लिए अपात्र होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in

PM Ujjwala Yojana 2025 के लिए जरुरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
आवेदक का आधार कार्ड
राशन कार्ड (BPL श्रेणी प्रमाण हेतु)
बैंक पासबुक / खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
परिवार के वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड
प्रवासी आवेदकों के लिए Self Declaration Form (Annexure-I)
PM Ujjwala Yojana 2025 Online Apply Process
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Apply for New Ujjwala (PMUY) Connection” पर क्लिक करें.
अब आपके सामने एक पॉप-अप खुलेगा — गैस कंपनी (HP, BP, IOCL) का चयन करें.
 अब “Click Here to Apply for New PMUY Connection” पर क्लिक करें.
 आवेदन फॉर्म खुल जाएगा — आवश्यक जानकारी भरें जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि.
 सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
 अंत में Submit पर क्लिक करें और आवेदन की रसीद (Acknowledgment) डाउनलोड करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

PMUY में कौन आवेदन कर सकता है?
18 साल से ज्यादा उम्र की BPL श्रेणी की महिला जो भारतीय नागरिक है.
वर्ष 2025–26 में कुल 2 फ्री LPG रिफिल मिलेंगे.