जमीन में सोई हुई मां-बेटी को साइलेंट किलर ने काटा, नाबालिग बेटी की मौत, मां की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
A silent killer bit a mother and daughter sleeping on the ground the minor daughter died the mother is in critical condition admitted to hospital treatment continues
रायगढ़/लैलूंगा : लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में नाबालिग डालेश्वरी पैंकरा पिता यादव पैंकरा उम्र 10 साल की मौत हो गई. वही मृतिका की मां कुमारी पैंकरा का लैलूंगा अस्पताल में इलाज जारी है. पूरा मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डालेश्वरी पैंकरा अपनी मां कुमारी पैंकरा निवासी बनेकेला दोनों खाना खाकर जमीन में सोए थे. रात करीब 2-3 बजे करात सांप ने दोनों को काट लिया. दोनों के जिस्म में सांप के काटने के निशान देखने के बाद परिजनों ने मां-बेटी दोनों को इलाज के लैलूंगा हॉस्पिटल लाया.
हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बेटी डालेश्वरी पैंकरा को मृत घोषित करने की जानकारी मिली है. वही मां कुमारी पैंकरा का इलाज अभी जारी है. नाबालिग की मौत की खबर लैलूंगा थाना में दी गई. परिजनों की खबर पर लैलूंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



