कुत्ते को बचाने में पलटी तेज रफ़्तार बस, एक महिला गंभीर, ड्राइवर फरार, डेढ़ घण्टे बाद पहुंची 108, लातेहार में 5 लोगों की मौत 40 से ज्यादा घायल
A speeding bus overturned while trying to save a dog, leaving one woman seriously injured and the driver absconding. 108 ambulance arrived after an hour and a half. Five people died and more than 40 were injured in Latehar.
कुत्ते को बचाने में पलटी तेज रफ़्तार बस, एक महिला गंभीर, ड्राइवर फरार, डेढ़ घण्टे बाद पहुंची 108
जशपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जाने वाली यात्री बस पूरी तरह पलट गई. यात्री बस के सभी चक्के उपर हो गए. इस बस में तकरीबन 35 से 40 सवारी मौजूद थे. घटना अकीरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे, बस की रफ्तार तेज थी. इसी दौरान सामने में एक कुत्ता आ गया और उसी कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.
इस हादसे में हांलाकि किसी को ज्यादा गभीर चोटें नहीं आयी है. लेकिन हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और कई घायलों को आनन-फानन में प्राइवेट गाड़ी से अस्प्ताल भेजा गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल से फरसाबहार की दूरी महज 10 किमी है और 10 किमी की दूरी तय करने में 108 को डेढ़ घण्टे लग गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
लातेहार में 5 लोगों की मौत 40 से ज्यादा घायल
लातेहार : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बस पलट गई, जिसमें अब तक पांच लोगों की जान चली गई. इस हादसे की खबर मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए.
मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल और शादी समारोह में शामिल होने महुआडांड़ जा रहे थे. महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित ओरसा घाटी में अचानक बस पलट गई और चीख पुकार मच गई. अस्पताल में भारी तादाद में घायलों को लाया गया.
इस हादसे में 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कई यात्रियों के बस के नीचे दबे होने की आशंका है. बस के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



