सोशल मीडिया FACEBOOK में अश्लील पोस्ट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने तामिलनाडु फरार आरोपी सहदेव राम को किया गिरफ्तार

Posting obscene material on social media Facebook proved costly police arrested Tamil Nadu absconding accused Sahadev Ram

सोशल मीडिया FACEBOOK में अश्लील पोस्ट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने तामिलनाडु फरार आरोपी सहदेव राम को किया गिरफ्तार

जशपुरनगर : महिला को बदनाम की नीयत से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी महिला ने 13 जून को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर 12 जून  को इसके नाम से बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट किया है. महिला की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. साथ ही सायबर टीम की भी मदद ली जा रही थी.
इस मामले में जांच के दौरान अज्ञात आरोपी के मोबाईल नम्बर के आधार पर उसकी पतासाजी की गई. तब जानकारी मिली कि उक्त अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी सहदेव राम निवासी तपकरा क्षेत्र का है.
सहदेव राम द्वारा अपने खिलाफ जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मोबाइल सिम तोड़कर तमिलनाडु की तरफ भाग गया था. पुलिस टीम तामिलनाडु जाने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी वापस तपकरा आया है. छिपकर रह रहा है. इस खबर पर पुलिस टीम ने थाना तपकरा स्टाफ की मदद से आरोपी को दबिश देकर पकड़ा.
उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अश्लील पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक में अपलोड करना कबुल किया और रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर तामिलनाडु भागकर चला गया था और अपने मोबाईल को तोड़कर फेंक देना बताया. आरोपी सहदेव राम बलुआबहार तपकरा के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने पर उसे 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया.
मामले में आरोपी पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप. निरी. सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक चम्पा पैकरा, आरक्षक भुपेन्द यादव, नन्दलाल एवं थाना तपकरा के स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb