रायपुर में तेज रफ्तार स्कूटी ने डिवाइडर को मारी जोरदार ठोकर, घर जा रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर सवार युवक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

A speeding scooter struck a divider in Raipur, tragically killing a young man on his way home on an electric scooter, causing widespread mourning.

रायपुर में तेज रफ्तार स्कूटी ने डिवाइडर को मारी जोरदार ठोकर, घर जा रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर सवार युवक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. सोमवार रात करीब 10 बजे शाहिद हामिद नगर निवासी आमिन कुमार उम्र 26 साल अपने घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आमिन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक ओला स्कूटी नम्बर CG04 QH 2853 को चला रहे थे और शंकर नगर से अपने घर शाहिद हामिद नगर जा रहे थे. गढ़ कलेवा के पास, तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक स्कूटी चलाते हुए आमिन कुमार स्कूटी से डिवाइडर को ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए.
घटना स्थल पर गंभीर चोटें आने की वजह से आमिन कुमार को डायल 112 के जरिए फौरन मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के दायें भौंह, सीने और घुटने में गंभीर चोटें आई थीं.
सिविल लाइन थाना में पदस्थ सउनि नागेंद्र सिंह ने मर्ग क्रमांक 52/2025 के तहत पूरी घटना की जांच की. जांच में शव पंचनामा कार्यवाही की गई. परिजनों और पंचनामा में शामिल व्यक्तियों से बयान लिए गए और घटना स्थल का मुआयना किया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ अपराध धारा 106(1) बीएनएसएस (BNS) के तहत मर्ग दर्ज कर जांच में लिया गया है.
घटना की जानकारी थाना मौदहापारा और पुलिस कंट्रोल रुम रायपुर को भी दी गई थी. खबर मिलने पर आरक्षक रोशन वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को मेकाहारा मरचुरी रायपुर पहुंचाकर नंबरी मर्ग डायरी 00/835/2025 के तहत कार्यवाही की.
पुलिस रिपोर्ट में यह उल्लेख है कि मृतक आमिन कुमार की स्कूटी तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हादसे का शिकार हुई. मौके पर मौजूद रवि बुन्देल ने भी घटना की खबर दी थी. पुलिस ने सभी दस्तावेज और अस्पताल मेमो को इकठ्ठा कर मर्ग दर्ज किया.
मृतक आमिन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि हादसे में किसी और का हाथ तो नहीं था. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि सड़क हादसों से बचाव के लिए वाहन चालक नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें.
इस हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मर्ग में दर्ज किए गए मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t