तेज रफ्तार ट्रेलर ने पति के साथ बाइक से घर लौट रही दम्पति को कुचला, पत्नी की मौत, युवक घायल, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
A speeding trailer crushed a couple returning home on a bike, the wife died and the youth was injured. Angry villagers blocked the road.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. महिला अपने पति के साथ बाइक से काम कर घर लौट रही थी. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया. यह मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पुटकापुरी निवासी दयानंद महंत उम्र 38 साल अपनी पत्नी सेवती महंत के साथ सहदेवपाली स्थित प्रोग्रेस टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था. गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक से फैक्ट्री पहुंचे थे. शाम को काम खत्म होने के बाद पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे.
इसी दौरान पटेलपाली से तरकेला जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रेलर के ड्राइवर ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सेवती महंत बाइक से गिर गई और ट्रेलर के चक्के की चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दयानंद महंत गंभीर रुप से घायल हो गया.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी तादाद में मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे.
खबर मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. बाद में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायल युवक का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



