तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार ठोकर, एक घायल, इधर राजेंद्र नगर के पास वाहन ने शख्स को कुचला, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

A speeding truck hit a scooter rider, injuring one person. Meanwhile, a vehicle crushed a man near Rajendra Nagar, but the deceased could not be identified.

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार ठोकर, एक घायल, इधर राजेंद्र नगर के पास वाहन ने शख्स को कुचला, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

रायपुर : सोमवार का दिन राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर एक पर चलने वालों के लिए खतरनाक हो गया है. पहली घटना राजेंद्र नगर कटरा तलाव टर्निंग के पास फ्लाईओवर के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मारी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं रिंग रोड में काशीराम नगर के सामने टाटीबंध से तेलीबांधा की तरफ जाते हुए एक तेलंगाना पासिंग ट्रक ने बुरी तरह से ठोकर मारते हुए एक आदमी को कुचल दिया.
ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया. रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ट्रक के नीचे मृत व्यक्ति का शरीर बुरी तरह से कुचला हुआ फंस गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. क्योंकि चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB