दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते तालाब में डूबने से अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की थमी सांसे, मासूमों की मौत से दोनों गांव में पसरा मातम
A tragic accident has left two children drowned in a pond while playing, leaving both villages in mourning.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी और पेंड्रा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 4 साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सौराबांधा में हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
पहला मामला
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे मृतक बच्चा प्रिंसकुमार पिता जयप्रकाश ध्रुव अपनी मां के साथ साइकिल चलाते हुए घर से निकला था. मां पास ही बने सार्वजनिक शौचालय गई थीं. इसी दौरान बच्चा नजरों से ओझल हो गया.
मां ने सोचा कि बच्चा साइकिल चलाते हुए घर की तरफ़ चला गया होगा. लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की. बच्चे के नहीं मिलने पर परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में भी खोजबीन की.
खोज के दौरान जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उन्हें तालाब पार बच्चे की छोटी साइकिल दिखाई दी. टॉर्च की मदद से तलाशी लेने पर तालाब में बच्चे का शव तैरता मिला. जिसे बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मासूम की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है. परिजन और ग्रामीण गमगीन हैं और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है.
इस दर्दनाक हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. क्या बच्चा खेलते-खेलते तालाब में चला गया? क्या वह किसी अन्य बच्चे के साथ था? या फिर हाथ-पैर धोते समय फिसलकर पानी में गिर गया? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दुसरा मामला
गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेंड्रा थाना क्षेत्र के गोढा गांव में मंगलवार शाम एक मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक तीन साल का शिवांश उरांव घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक पास ही स्थित तालाब की ओर पहुंच गया. परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी. कुछ देर बाद गांव के ही एक युवक मुनेम इक्का ने तालाब के किनारे बच्चे को पानी में डूबा देखा और फौरन परिजनों को मामले की खबर दी.
परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे नजदीकी अस्पताल कोटमी पहुचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों को पेंड्रा के शासकीय अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



