युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी!, शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट भी बरामद, जांच में जुटी पुलिस
A young man hanged himself in a hotel room. Empty bullet shells and a suicide note were recovered near the body. Police are investigating.
राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक प्राइवेट होटल में युवक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट होटल के कमरा नंबर 306 में आज सुबह एक युवक की लाश मिली. मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम देवांगन निवासी अंबागढ़ चौकी के रुप में हुई है. बताया गया है कि शुभम कल होटल में ठहरा हुआ था. आज सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला. तो होटल प्रबंधन ने किसी अनहोनी की आशंका में स्थानीय पुलिस को खबर दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में युवक का शव बरामद किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि युवक के शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट भी मिले हैं. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि युवक ने खुदकुशी की है. मामले की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



