किराए के मकान में रह रहे युवक की पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी, फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
A young man living in a rented house committed suicide by hanging himself from a fan, his body was found hanging from a noose, reason unknown, police investigating
धमतरी/ नगरी : धमतरी जिले में नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है वार्ड क्रमांक 4 में बीती रात किराए के मकान में रह रहे युवक की पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. खुदकुशी की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चंद्रकांत नेताम नगर पंचायत नगरी के वार्ड नंबर 4 में युवक किराए पर रहता था. नगरी में चॉइस सेंटर संचालित करता था. रात करीब 10:30 बजे चंद्रकांत नेताम ने पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो फौरन नगरी पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही रात में पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई. शव को फंदे निकाल कर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



