पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, निशाना चूका, कान से छूकर निकली गोलियां, दीवारों पर मिले गोली के निशान, खाली खोखे बरामद, आरोपी फरार
A young man was shot at over an old rivalry, the target was missed, bullets grazed his ear, bullet marks were found on the walls, empty shells were recovered, and the accused was absconding.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की गई है. पुरानी रंजिश में कुछ हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई. निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई. लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरुर आई है. यह मामला इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात हमलावरों ने विकास प्रजापति को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई. निशाना चूक जाने से युवक की जान बच गई. लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट आई है
स्थानीय लोगों की खबर पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया. मौके से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं. साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के साफ निशान पाए गए हैं. जिससे यह पुष्टि होती है कि हमलावर एक से ज्यादा बार गोली चलाकर विकास प्रजापति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. वजह पुरानी रंजिश हो सकती है.
फिलहाल जामुल पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है. पीड़ित ने कुछ हमलावारों का नाम बताया है. जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



