शादीशुदा प्रेमी ने दो महीने बाद शादी होने वाली प्रेमिका के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजनों को जिंदगी भर का गम दे गई बेटी

A married lover committed suicide by jumping in front of a train with his girlfriend who was to get married two months later, the daughter left a lifetime of grief for the family

शादीशुदा प्रेमी ने दो महीने बाद शादी होने वाली प्रेमिका के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजनों को जिंदगी भर का गम दे गई बेटी

दुर्ग : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती की पहचान श्रेया फर्नांडिस के रुप में हुई है. वहीं युवक का नाम राहुल सिंह है. जो पहले से शादीशुदा था. युवती चरोदा की रहने वाली थी और युवक सेक्टर 9 का निवासी था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक श्रेया फर्नांडिज (बीएमवाय चरोदा) आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी. वहीं राहुल कुमार सिंह उम्र 30 साल सुपेला में ही शेयर ट्रेडिंग का काम करता था. इसी बीच दोनों एक दूसरे से सम्पर्क में आ गए थे और एक दूसरे को चाहने लगे थे. लेकिन घर वालों ने राहुल की शादी कहीं और कर दी. की दो महीने बाद शादी होने वाली थी. वहीं कई बार दोनों में राहुल की पत्नी को लेकर विवाद भी होता था.
पूरी घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि हावड़ा मुम्बई रुट पर चलने वाली गीतांजली एक्सप्रेस के सामने प्रेमी युगल ने कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. खबर मिलते ही मौके पर जीआरपी थाने की पुलिस पहुंची. पंचनामा कराकर दोनों के शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया. परिजनों को खबर दे दी गई.
वहीं श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी. गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था. शाम को उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरु हुई.
वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना की वजह क्या है ये साफ नहीं हो सका है. सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI