इनोवा ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत. नेशनल हाईवे 130 में हादसा, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले युवक की गई जान, पसरा मातम

A bike rider was hit by an Innova car and died. The accident occurred on National Highway 130. The young man died before reaching the hospital, causing widespread mourning.

इनोवा ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत. नेशनल हाईवे 130 में हादसा, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले युवक की गई जान, पसरा मातम

लखनपुर : अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 (NH 130) पर शुक्रवार शाम लहपटरा के पास हुई एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद गंभीर रुप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार 14 नवंबर की शाम करीब 5 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा में हुई. नेशनल हाईवे 130 पर जा रही एक इनोवा क्रिस्टा ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सुदामा पुत्र स्व कामेश्वर (निवासी ग्राम लोसगा, थाना लखनपुर) गंभीर रुप से घायल हो गया.
उसे फौरन इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. हादसे के फौरन बाद इनोवा क्रिस्टा का चालक मौके से भागने की फिराक में था. बताया जा रहा है कि टक्कर से वाहन का टायर फट गया था. बावजूद इसके चालक गाड़ी को इलाव्हील में ही दौड़ाते हुए पलग़ड़ी क्षेत्र में ले जाकर छिपा दिया.
लखनपुर पुलिस को जैसे ही हादसे की खबर मिली. वे फौरन मौके पर पहुंचे और इनोवा क्रिस्टा को जब्त कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई.
मृतक सुदामा अपने मामा के साथ अंबिकापुर में रहकर खिड़की-दरवाजा बनाने का काम करता था. इस दुखद खबर को सुनकर परिजन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. होनहार युवक की असमय मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t