युवक की चाकू मारकर हत्या,आपसी रंजिश में दो गुटों की झड़प में खूनी वारदात, दो घायल, फैली सनसनी, अपराध के बढ़ते ग्राफ से लोगों में नाराजगी

A young man was stabbed to death, a bloody incident occurred in a clash between two groups due to mutual enmity, two were injured, and three or four attackers were identified.

युवक की चाकू मारकर हत्या,आपसी रंजिश में दो गुटों की झड़प में खूनी वारदात, दो घायल, फैली सनसनी, अपराध के बढ़ते ग्राफ से लोगों में नाराजगी

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबजार जिले में जुर्म का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. अपराधियों पर पुलिस की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है. बीते एक हफ्ते के भीतर सुहेला, कसडोल में चाकूबाजी और मर्डर की घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं. ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खटियापाटी गांव का है. जहां पुरानी बस्ती टॉकीज चौक निवासी एक युवक की देर रात दो गुटों के बीच हुए गैंगवार के दौरान ग्राम खटियापाटी में चाकू मारकर हरीश शायर की हत्या कर दी गई. वहीं दो का इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े आठ बजे पुरानी बस्ती टॉकीज चौक निवासी हरीश शायर पिता गणेश राम शायर 21 साल अपने गांव सुढेला गया था. वहीं 20-25 युवकों ने रास्ता रोककर विवाद किया और फिर चाकू से वार कर दिया. जिससे हरीश शायर गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे बचाने आए दीप कुर्रे उम्र 19 साल और साहिल शायर उम्र 19 साल को भी हमलावरों ने घायल कर दिया.
वारदात के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां हरीश शायर को डॉक्टर की टीम ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दीप कुर्रे उम्र 18 साल की बिगड़ती हालत को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया है. वहीं साहिल शायर का इलाज जिला अस्पताल बलौदा बाजार में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चाकूबाजी की वारदात में जान गंवाने वाला युवक और जख्मी शख्स सभी पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं. जख्मी साहिल शायर उम्र 18 साल, मृतक हरीश नायर उम्र 21 साल का भाई है. साहिल ने बताया कि वो भाई को बचाने के लिए मौके पर गया था. लेकिन हमलावरों ने उसे भी चाकू मार दिया. किसी तरह से वो और दीप कुर्रे आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकला. जख्मी साहिल ने बताया कि उसके भाई की घटनास्थल पर ही मौत चाकू लगने से हो गई थी.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई छोटे छोटे आपराधिक गिरोह के लोग सक्रिय हैं. इन गिरोहों के डर से आम लोगों का देर शाम निकलना मुश्किल हो गया है. लोगों की शिकायत है कि अक्सर बदमाश युवक शराब के नशे में इलाके में झगड़ा करते रहते हैं.
बीते दो हफ्तों में जिले के तीन थानों के भीतर पांच से ज्यादा बड़ी हिंसक वारदातें हुई हैं. कहीं चाकूबाजी, कहीं हत्या और कहीं पुलिस की पिटाई के आरोप.. बलौदाबाजार जिले में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. बीते दो हफ्ते के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार चाकूबाजी, हत्या और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. सुहेला, कसडोल और अब कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई वारदातों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

टीआई पर बेरहमी से पिटाई का आरोप, युवक को लगे टांके
इससे पहले 12 अक्टूबर की रात बलौदाबाजार पुलिस पर आदिवासी युवक को पीटने का आरोप लगा है. जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हुआ और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित युवक और परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से ही उसकी हालत गंभीर हुई है. युवक ने थाना प्रभारी अजय झा पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया. युवक के मुताबिक उसने अपनी पैंट के पिछली जेब में शराब की बोतल रखी थी. जिसे देखने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने पीछे लात मारी. जिससे बोतल टूटी और उसका पिछला हिस्सा लहूलुहान हो गया.
पीड़ित ने सुनाई आपबीती
पीड़ित हितेश्वर भट्ट ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात रविवार रात रिसदा रोड के पास उसके साथी शराब पी रहे थे. इस दौरान वो सिगरेट पी रहा था। तभी कुछ पुलिसकर्मी आएं और मारपीट करनी शुरु की. इसके बाद वो मौके से भागने लगा तो कोतवाली टीआई अजय झा ने पीछे लात मारी. पिछली पॉकेट में शराब की बोतल थी जो लात मारने के दौरान टूट गई और शरीर में उसके कांच घुस गए.
अजय झा टीआई ने मारा हैं कोई बातचीत नहीं किए गाली गलौज किए और मारना शुरु कर दिए. जबकि मैं शराब नहीं पी रहा था. बस जेब में रखा था. घर में पीने के लिए रखा था. टीआई के मारने से शराब की शीशी टूटकर पीछे घुस गई और बहुत ज्यादा खून बहना शुरु हुआ. इसके बाद मेरे साथी जिला अस्पताल लेकर आए -हितेश्वर भट्ट, पीड़ित

पहली घटना: सुहेला में एक रात में तीन वारदातें, एक युवक की हत्या
बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की एक ही रात लगातार तीन घटनाएं हुईं. नवरात्रि के दौरान जब पूरा गांव पूजा में व्यस्त था, उसी दौरान दो चाकूबाजी और एक मारपीट की वारदात सामने आई.
पहली वारदात में गोपाल साहू उम्र 27 साल निवासी मुड़पार (हथबंद थाना क्षेत्र) की निर्मम हत्या कर दी गई. दूसरी बड़ी घटना सुहेला थाना परिसर के पास हुई. दूसरी बड़ी घटना सुहेला थाना परिसर के पास हुई. घायल युवक की पहचान दीपक वर्मा पिता घासीराम वर्मा, निवासी लोहारी के रुप में हुई है. रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया. दीपक के पेट और सिर पर गंभीर चोटें आईं. जबकि तीसरी घटना सामान्य मारपीट की बताई जा रही है.
नवरात्रि के अवसर पर युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था. देखते ही देखते मामला हथियार निकालने तक पहुंच गया.। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

दूसरी घटना: कसडोल में एक हफ्ते में दो वारदातें, 11 घायल
कसडोल थाना क्षेत्र में भी अपराधियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. यहां एक हफ्ते के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और हमले की घटनाएं हुईं.

पहला मामला – 30 सितंबर, सेमरिया गांव
सेमरिया गांव में रहने वाला अंशु दास मानिकपुरी, जो पहले भी कई मामलों में आरोपी रह चुका है. उसने गांव के तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. महेश्वर कैवर्त के गले पर वार किया गया जिससे उसकी नस कट गई. अन्य दो युवक भी घायल हुए. सभी को पहले कसडोल के चंदा देवी अस्पताल लाया गया, बाद में गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि अंशु दास के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हैं. लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से वह बार-बार अपराध करता आ रहा है.

दूसरा मामला – 4 अक्टूबर, देवरीकला गांव
4 अक्टूबर की रात देवरीकला गांव में डांस प्रतियोगिता चल रही थी. अचानक विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि सरपंच बालेश्वर दास वैष्णव के भाई दिलेश्वर वैष्णव और उनके साथियों ने 8 लोगों पर धारदार हथियार और मुक्कों से हमला किया.
सभी घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज कराया गया, जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया था. पुलिस ने इस मामले में धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिरहाल गिरफ्तारी की जा चुकी हैं.
लगातार घटनाओं ने खड़ी की चिंता – क्या पुलिस गश्त नाकाफी है?
बलौदाबाजार जिला इन दिनों अपराध के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है. एक के बाद एक हो रही चाकूबाजी और हत्याओं से यह साफ दिख रहा है कि रात में पुलिस गश्त और खुफिया निगरानी कमजोर है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई गांवों में अवैध शराब, जुआ और पुरानी रंजिशें इन झगड़ों की जड़ हैं. “हर हफ्ते किसी न किसी गांव में झगड़ा या चाकूबाजी सुनने को मिल रही है. पुलिस सिर्फ बाद में पहुंचती है.”

पुलिस प्रशासन की सफाई
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी घटनाओं की जांच जारी है.
देर रात चाकूबाजी की घटना हुई है। चाकूबाजी की वारदात में 1 युवक की मौत हो चुकी है. 2 लोग जख्मी हैं. एक जख्मी की हालत ठीक है. बदमाशों की पतासाजी की जा रही है: अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदा बाजार
हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मानते हैं कि यह बलौदाबाजार जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का संकेत है. उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t