दोस्तों के साथ डांस देखने गया युवक, मिली खून से सनी लाश, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, बाइक से ठेले पर सिगरेट पीने गया फिर नहीं लौटा वापस
A young man went to a dance party with friends, and his body was found covered in blood. The suspicious death caused a stir. He went on his bike to smoke a cigarette at a street vendor and never returned.
कोरबा/उरगा : उरगा थाना अंतर्गत लबेद की घटना है जहा एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. जहा घटना की खबर मिलते हैं परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी जहां पुलिस आगे की जांच कारवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुखदेव केवट उम्र 35 साल सक्ति जिले के नगरदा गांव का निवासी था. जो गांव में ही रहने वाले सुनील कंवर और बद्री नारायण के साथ बाइक में सवार होकर सोमवार की रात कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत तुमान गांव में डांस देखने आए हुए थे. रात में पहुचने के बाद तुमान में ही कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है उसे देखने गए मृतक सुखदेव बाइक का चाबी लेकर पास के ठेले में अकेले सिगरेट पीने चला गया. उसके बाद वापस नही लौटा.
काफी समय बीत जाने के बाद जब उसे फोन किया गया तब उसका मोबाइल बंद दिखा रहा था. सुनील कंवर और बद्री नारायण यादव दोनों रात भर डांस देखने के बाद मंगलवार की सुबह घर पहुचे तब वो घर नही पहुचा था.। तब उसकी मंगलवार की सुबह खोज भी शुरु की गई तो उन्हें जानकारी मिली कि व्हाट्सएप में तुमान निवासी एक दुकानदार ने स्टेटस डाला हुआ था उसे देखकर जब फोन गाड़ी नंबर पूछा गया तब उसने बताया कि युवक घायल हालत में गाड़ी के साथ पड़ा हुआ था. जिसे जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. तब यहां परिजन उसके दोस्त जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
बताया जा रहा है कि तुमान से लगे लबेद के पास उसकी लाश खून से लतपथ गाड़ी के साथ मिली है. इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतक के दोस्त और परिजनों का बयान दर्ज किया. और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है. बता जा रहा है कि मृतक सुखदेव शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. जहां खेती किसानी कर अपने और अपने परिवार का पोषण करते आ रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



