युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में भाजपा पार्षद समेत सात गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी सलाखों के पीछे, जमीन विवाद बनी कत्ल की वजह
Seven people, including a BJP councilor, have been arrested for kidnapping and murdering a young man. 12 accused are now behind bars. Land dispute was the motive behind the murder.
मुंगेली : जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला में हुए सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप ध्रुववंशी वर्तमान में बरेला नगर पंचायत वार्ड नम्बर सात का पार्षद है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अब तक 12 लाेगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. यह मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर की दोपहर बरेला निवासी राजकुमार धुरी उम्र 21 साल पंजाब नेशनल बैंक परिसर में मौजूद था. इसी दौरान आरोपियों ने एक राय होकर उसका अपहरण किया. उसे जबरन वाहन में बैठाकर ठकुरीकापा नर्सरी ले जाया गया. जहां हाथ-मुक्कों और डंडों से गंभीर मारपीट की गई. बाद में उसे घायल हालत में घर के सामने फेंक दिया गया. जहां से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश में दर्जन भर से ज्यादा आरोपी शामिल हैं. इससे पहले 28 दिसंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके बाद लगातार फरार चल रहे सात आरोपियों की तलाश की जा रही थी.
मुखबिर से मिली खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने 30 दिसंबर को प्रदीप उर्फ छोटू साहू, विनीत उर्फ चिंटू साहू, रवि निर्मलकर, राजा धुरी, प्रदीप ध्रुववंशी (पार्षद), मनीष साहू और योगेश साहू को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते मृतक और उसके परिवार से रंजिश थी. इसी के चलते हत्या की प्लान बनाई गई.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से व्वार्दत में इस्तेमाल वाहन, डंडा और अन्य सामग्री भी जब्त किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, अन्य फरार आरोपियों और सहयोगियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है.
क्या है मामला
मुंगेली जिले के बरेला निवासी राजकुमार धुरी को कुछ लाेग 26 दिसंबर की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक से कार में बिठाकर ले गए थे. मारपीट के बाद उसे नाजुक हालत में घर के पास छोड़कर भाग गए थे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियाें को गिरफ्तार किया था.
समीर कोशले पिता रमेश उम्र 19 साल निवासी बरेला थाना जरहागांव
गिरफ्तार आरोपियों में पार्षद प्रदीप ध्रुववंशी पिता स्व पवन भी शामिल हैं. वह बरेला नगर पंचायत वार्ड क्रमांक सात से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर पार्षद निर्वाचित हुआ है. सिर्फ 25 साल की कम उम्र में प्रदीप पार्षद निर्वाचित हो गया. मृतक को पंजाब नेशनल बैंक से अपहरण करने और जंगल ले जाकर मारपीट करने में भी पार्षद प्रदीप शामिल रहा है.
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
संतोष कुमार साहू पिता लतेलराम साहू उम्र 56 साल ग्राम बरेला थाना जरहागांव
पोमेश पिता जितेन्द्र साहू उम्र 27 साल निवासी हथनीपारा भाठापारा बलौदाबाजार
सोनु राम साहू पिता कोदुराम साहू उम्र 45 साल ग्राम घोघरा नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल मुकाम मुंगेली
उत्तम साहू पिता प्रकाश उम्र 28 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठापारा जिला बलौदाबाजार
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1.प्रदीप उर्फ छोटू साहू पिता संतोष उम्र 27 साल निवासी बरेला
2.विनीत साहू उर्फ चिन्टु पिता राकेश उम्र 20 साल निवासी बरेला
3. रवि निर्मलकर पिता स्व. बिहारी लाल उम्र उम्र 25 साल निवासी बरेला
4.राजा धुरी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 25 साल निवासी बरेला
5.प्रदीप धु्रवंशी पिता स्व. पवन उम्र 25 साल निवासी बरेला
6. मनीष साहू पिता शिव उम्र 22 साल निवासी बरेला
7. योगेश साहू पिता जितेन्द्र उम्र 25 साल निवासी खपरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



