होली से पहले अभनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडा-बदमाशों पर शिकंजा, 5 साल से फरार वारंटी और अवैध शराब बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur police take major action before Holi, crackdown on goons and criminals, accused of illicit liquor sale and warrant absconding for 5 years arrested

होली से पहले अभनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडा-बदमाशों पर शिकंजा, 5 साल से फरार वारंटी और अवैध शराब बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर में अवैध शराब बिक्री का पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के एक मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाराम मेहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा. यह कार्रवाई अभनपुर पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की खबर पर आधारित थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 मार्च2026 को मुखबिर से खबर मिली कि औद्योगिक क्षेत्र अभनपुर के ओवर बीज के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री के लिए खड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सेवाराम मेहर, पिता स्व बिश्राम मेहर उम्र 48 साल ग्राम बेलर, थाना अभनपुर बताया. उसके पास छिपाकर रखी गई काला रंग की थैली मिली. जिसमें 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब थी. प्रत्येक पैक में 180 मिलीलीटर की मात्रा थी. कुल मिलाकर 6.3 लीटर शराब जब्त की गई. जिसकी अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई. जप्त शराब और अन्य सबूतों को पुलिस ने विधिवत कब्जे में लिया.
मौके पर मौजूद गवाहों के सामने जप्ती पत्रक तैयार किया गया. पुलिस ने आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अभनपुर पुलिस स्टेशन लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई. गिरफ्तार आरोपी पर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया. जहां न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
सेवाराम मेहर पिता स्व बिश्राम मेहर उम्र 48 साल ग्राम बेलर, थाना अभनपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

5 साल से फरार वारंटी भी गिरफ्तार

अभनपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए अभनपुर पुलिस ने क्षेत्र में सख्त अभियान चलाते हुए कई गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को थाने बुलाकर समझाइश दी. वहीं कुछ आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया.
थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस दौरान अभनपुर में शांति समिति और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए. बैठक में सीएसपी नवा रायपुर भी मौजूद रहे और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए. पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 5 साल से फरार एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB