16 वर्षीय 11वीं की छात्रा ने पुलिस लाइन क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या, सदमें में परिजन, कमरे से सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस
A 16-year-old 11th-grade student hanged herself in her police quarters, leaving her family in shock. A suicide note was recovered from her room and police are investigating.
कोरबा : कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रविवार को एक कक्षा 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना ने पुलिस विभाग और आसपास के क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की सांची कंवर सेंट जेवियर स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी. सांची अपनी मां के साथ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में रह रही थी. वह मोगरा थाना में पदस्थ पुलिस कॉन्स्टेबल रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी.
घटना की खबर मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर अपनी जांच में शामिल किया है, फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है.
कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा.
पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया. परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा पुलिस क्वार्टर में रहने वाले अन्य व्यक्तियों से भी जानकारी ली जा रही है. ताकि घटना के पीछे की वजह को पूरी तरह समझा जा सके. इस आत्महत्या की घटना ने आसपास के छात्रों और अभिभावकों में चिंता और डर पैदा कर दिया है. पुलिस ने स्कूल प्रशासन को भी खबर किया है और छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं.
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील किया है कि वे इस घटना के बारे में अफवाहें न फैलाएं और अगर किसी को भी मानसिक तनाव या आपसी समस्याओं के कारण परेशान छात्र दिखाई दे तो फौरन संबंधित अधिकारियों या पुलिस से संपर्क करें. इस प्रकार, सांची कंवर की आत्महत्या ने शहर में गहरा शोक उत्पन्न किया है. पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. ताकि छात्रा के आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जा सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



