नशीली टेबलेट खपाने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा आरोपी ओमकार गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Accused Omkar who was waiting for a customer to sell the narcotic tablet was arrested, major action by Gariaband police

नशीली टेबलेट खपाने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा आरोपी ओमकार गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की प्लान बना रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से कुल 840 नशीली टैबलेट, 6 सिरिंज, 1 कोरेक्स सिरप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है. कुल बरामद सामग्री की कीमत करीब ₹44,702 आंकी गई है.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशीली दवाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत सभी थाना प्रभारियों को एलर्ट किया गया था. इसी कड़ी में मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति झरिया बाहरा तिराहा के पास नशीली दवाइयों के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहा है.
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की. उसने अपना नाम ओमकार उर्फ़ रिंकु सोनवानी उम्र 32 साल निवासी गोलामाल, देवभोग, जिला गरियाबंद) बताया. उसके कब्जे से निम्नलिखित नशीली सामग्री बरामद की गई:.
जब्त सामग्री का विवरण:
• अल्प्राजोलम टैबलेट्स (0.5mg) – 750 नग (50 स्ट्रीप), कीमत ₹1800
• नाइट्राजेपम टैबलेट्स (10mg) – 90 नग (9 स्ट्रीप), कीमत ₹585
• पेंटाजोसिन इंजेक्शन – 6 नग, कीमत ₹145.44
• कोरेक्स सिरप (100ml) – 1 नग, कीमत ₹172
• मोबाइल फोन (पुराना, रेडमी कंपनी) – कीमत ₹8000
• मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस, CG 23 N 5056) – कीमत ₹30,000
कुल मिलाकर ₹44,702 की अवैध सामग्री पुलिस ने बरामद की.
पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि नशीली दवाइयों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
गिरफ्तार आरोपी
ओमकार ऊर्फ रिंकु सोनवानी पिता लच्छींदर सोनवानी उम्र 32 साल साकिन गोलामाल देवभोग जिला गरियाबंद छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

देखें वीडियो

1e82f03e-028a-4d26-878b-44956a8b2cfc