जेल से छूटते ही 4 साल की मासूम से दरिंदे ने फिर किया दुष्कर्म, इलाका ग़मगीन, लोगों में उबाल, फांसी की मांग, आरोपी वेदप्रकाश गिरफ्तार

As soon as he was released from jail, the brutal man raped a 4 year old innocent girl again, the area is sad, people are angry, demand for death penalty, accused Vedprakash arrested

जेल से छूटते ही 4 साल की मासूम से दरिंदे ने फिर किया दुष्कर्म, इलाका ग़मगीन, लोगों में उबाल, फांसी की मांग, आरोपी वेदप्रकाश गिरफ्तार

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा कस्बे से एक बार फिर ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है. जिसने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया है. बल्कि पूरे इलाके को ग़म और ग़ुस्से की आग में झोंक दिया है. यहां आरोपी ने एक 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ साल पहले भी पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया गया था और जेल की सजा भी काट चूका है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाही जारी है. 
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने बुआ के घर मिलने आई थी. वहीं रहने वाला युवक वेद प्रकाश ध्रुव उर्फ पप्पू 24 साल जो रिश्ते में उसका चचेरा भाई लगता है. बुधवार की दोपहर मोहल्ले में खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर घिनौनी हरकत करने लगा. उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. बच्ची की दर्दभरी चीखें जब आसपास सुनाई दीं. तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
उसके रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे. बच्ची को लहूलुहान दर्द से तड़पता देख कर उनके होश उड़ गए. जिसके बाद बच्ची को फौरन अस्पताल ले जाया गया. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा से जिला अस्पताल फिर रायपुर रेफर किया गया.
बताया जा रहा है कि मासूम अपने बुआ के घर आई थी और घर के सामने ही मोहल्ले की दूसरी बच्चियों के साथ खेल रही थी. तभी पास ही रहने वाला वेदप्रकाश ध्रुव जो पहले से ही नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है उस बच्ची को टॉफी और मोबाइल दिखाने का लालच देकर अपने घर ले गया. बच्ची कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की.
घटना के समय बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोगों और उसके परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने जब युवक के घर का दरवाज़ा ज़बरदस्ती खोला. तो सामने की तस्वीर ने सभी के पैरों तले ज़मीन खींच ली. 4 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थी और आरोपी कुर्सी पर बैठकर उसे डराने की कोशिश कर रहा था.
बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश कुछ साल पहले भी पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया गया था और उसने जेल की सजा भी काटी थी. इसके बाद वह चोरी के एक अन्य मामले में दोबारा जेल गया और हाल ही में रिहा हुआ है. 
घटना की जानकारी मिलते ही छुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर जरुरी कानूनी प्रक्रिया कर पुलिस आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट धारा 64, 65(2), 115(2),4(2), 6 के तहत आगे की कार्रवाही कर रही है.
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है. एक ओर जहां बच्ची के लिए सभी की संवेदना है तो दुसरी ओर आरोपी के प्रति कड़ा आक्रोश है. उनका कहना है कि यह एक शर्मसार कर देने वाली घटना है. 4 साल की बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य करना हैवानियत है. जबकि बच्ची उसके ही नजदीकी रिश्ते में है.
मोहल्ले के लोग और सामाजिक संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी देने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे अपराधियों को समय रहते फांसी जैसी सजा नहीं दी गई. तो मासूम बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नामुमकिन हो जाएगा.
इस घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल उठता है कि एक बार पास्को एक्ट में दोषी करार दिया गया. अपराधी बिना किसी निगरानी के खुलेआम मोहल्लों में घूम रहा था. क्या ऐसे अपराधियों पर निगरानी नहीं रखी जानी चाहिए थी? इस घटना ने यह भी उजागर कर दिया है कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में महिला डॉक्टरों की भारी कमी अब सीधे-सीधे बालिका सुरक्षा और तत्काल चिकित्सा में बाधा बन रही है.
अब पूरा क्षेत्र उस मासूम बच्ची की सलामती और आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की उम्मीद में एकजुट है. परिजनों का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और उस दरिंदे को ऐसी सजा मिले जो पूरे समाज के लिए मिसाल बने. यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के हर जिम्मेदार नागरिक के लिए चेतावनी है कि अब वक्त है ऐसे भेड़ियों को पहचानने, रोकने और कानून की धार में लाने का..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB