राजिम में होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ होगा एक्शन, नहीं बिकेंगे मुखौटे, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया अफवाहों से सावधान रहने की अपील

Action will be taken against hooligans on Holi in Rajim, masks will not be sold, DJs will be completely banned, and people are urged to be cautious of social media rumours.

राजिम में होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ होगा एक्शन, नहीं बिकेंगे मुखौटे, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया अफवाहों से सावधान रहने की अपील

राजिम : होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मकसद से गरियाबंद पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई. पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों और सामाजिक मर्यादाओं के पालन पर जोर दिया गया.
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के मकसद से जिले के थाना राजिम, पिपरछेड़ी एवं अमलीपदर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई, जिसमें एसडीएम/तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
बैठक में सभी ने होली पर्व को पारंपरिक गरिमा और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में वाहन चलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. ऐसे मामलों में तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
स्कूली बच्चों की चल रही परीक्षाओं को देखते हुए डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि शोर-शराबे से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो. यह सभी की जिम्मेदारी है.
बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई. साथ ही ग्राम कोटवारों को गांवों में मुनादी कर बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.
पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान डरावने, अश्लील या किसी की भावनाओं को आहत करने वाले मुखौटों की बिक्री नहीं की जाएगी. ऐसे मुखौटों का उपयोग अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को डराने या अपराध को अंजाम देने के लिए किया जाता है. अवैध सामग्री की रोकथाम: ज्वलनशील पदार्थ, रसायनिक रंगों और असुरक्षित पिचकारियों की बिक्री के बारे में भी व्यापारियों को एलर्ट किया गया है.
नियमों का उल्लंघन करने वाले या प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शांति के साथ होली मनाने की अपील करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB