मैनपुर के तहसीलदार रमेश मेहता को बर्खास्त करने की मांग, शिवशंकर सोनपिपरे- फर्जी पट्टा का जांच नहीं करने और स्टे हटाने लिया एक लाख

Demand for dismissal of Mainpur Tehsildar Ramesh Mehta, Shivshankar Sonpipre – took one lakh for not investigating the fake lease and removing the stay

मैनपुर के तहसीलदार रमेश मेहता को बर्खास्त करने की मांग, शिवशंकर सोनपिपरे-  फर्जी पट्टा का जांच नहीं करने और स्टे हटाने  लिया एक लाख

रायपुर :  STSC संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सोनपिपरे ने मैनपुर के तहसीलदार रमेश मेहता को बर्खास्त करने का मांग की. उन्होंने कहा कि मैनपुर के तहसीलदार रमेश मेहता ने फर्जी पट्टा का जांच नहीं करने और स्टे हटाने के लिए पचास हजार रुपये का रिश्वत लिया है
शिवशंकर सोनपिपरे ने आरोप लगाया कि तहसीलदार मैनपुर के द्वारा सांकरा जिला धमतरी के निवासी व्यक्ति को  ग्राम पंचायत मैनपुर कला का निवासी घोषित कर फर्जी पट्टा बनाया गया है और तहसीलदार मैनपुर के द्वारा अवैध कब्जा करवाया जा रहा था. जिस पर पीड़ित ने फर्जी पट्टा बना कर जमीन में अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किये जाने के बारे में तहसीलदार मैनपुर को शिकायत किया गया था. जिस पर तहसीलदार मैनपुर के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करने पर रोक लगाने का स्टे आर्डर दिया गया था. लेकिन मैनपुर के तहसीलदार रमेश मेहता के द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत लिया गया है और अवैध पट्टा का जांच नहीं की जा रही है. पंचायत प्रस्ताव का जांच नहीं किया जा रहा है. ग्राम पंचायत की अनुमति की जांच नहीं किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सांकरा जिला धमतरी के निवासी व्यक्ति को पट्टा प्रदान करने ग्राम पंचायत मैनपुर कला के द्वारा कोई पंचायत प्रस्ताव नहीं दिया गया है बिना पंचायत प्रस्ताव के तहसीलदार मैनपुर के द्वारा फर्जी पट्टा बना दिया गया है. ग्राम पंचायत मैनपुर कला के द्वारा निर्माण कार्य करने के लिए कोई पंचायत प्रस्ताव और कोई भी अनुमति प्रदान नहीं किया गया है. तहसीलदार मैनपुर रमेश मेहता के द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत लेकर अवैध कब्जा करने का अनुमति दिया गया है. जिस पर STSC संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सोनपिपरे ने मैनपुर के तहसीलदार रमेश मेहता को बर्खास्त करने का मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB