राजधानी में दिनदहाड़े लायसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग, पुलिस ने फौरन लिया एक्शन, गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बन्दूक जप्त
Aerial firing with licensed weapons in broad daylight in the capital, police immediately took action, arrested the accused who opened fire and sent him to jail, gun seized.
रायपुर : राजधानी में हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से 1 नग 22 बोर बन्दूक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कल 11 दिसम्बर 2024 को मोहम्मद तबरेज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके द्वारा अपने पत्नी के नाम से ग्राम पंडरीतराई, प.ह.नं. 109, वार्ड क्रमांक 24 रविशंकर शुक्ल वार्ड रायपुर स्थित 2242 वर्गफुट भूमि को वर्ष 2011 में वीरेन्द्र सिंग से खरीदकर रजिस्ट्री कराया है. जिसका सीमांकन कराने के लिए मौके पर जमीन विक्रेता वीरेन्द्र सिंह, प्रदीप मुखर्जी और मजदूर के साथ मौजूद रहकर जमीन का साफ सफाई करवा रहे थे. साथ ही राजस्व विभाग से सीमांकन के लिए आने वाले अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे.
तभी सरदार हरदयाल सिंग वहां आकर मां-बहन की गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया और अपने पास रखे 22 बोर बन्दूक से हवा में फायरिंग कर दिया.
प्रार्थी के इस रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 619/2024 धारा 296,115(2),351(2) बी.एन.एस. एवं 25, 30 आर्म्स एक्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए. जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी हरदयाल सिंग को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल किया. जिस पर आरोपी के कब्जे से 1 नग 22 बोर बन्दूक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
हरदयाल सिंग पिता थम्मन सिंग उम्र 68 साल पता रविनगर, शुक्ला कालोनी, थाना सिविल लाईन रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



