KKR के जीत के बाद शाहरुख खान की घड़ी पर टिकी सभी की नजर, घड़ी की कीमत होश उड़ाने वाली है

Shahrukh Khans watch the price : IPL 2024 के फाइनल में KKR के जीत के बाद सभी की नजर शाहरुख खान की घड़ी पर टिकी रही. शाहरुख खान ने लग्जरी ब्रांड रिचर्ड मिल की घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 4 से 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

KKR के जीत के बाद शाहरुख खान की घड़ी पर टिकी सभी की नजर, घड़ी की कीमत होश उड़ाने वाली है

Shahrukh Khans watch the price : IPL 2024 के फाइनल में KKR के जीत के बाद सभी की नजर शाहरुख खान की घड़ी पर टिकी रही. शाहरुख खान ने लग्जरी ब्रांड रिचर्ड मिल की घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 4 से 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है. कोलकाता नाइटराइडर्स तीसरी बार IPL 2024 की विजेता बनी है. पिछले रविवार को खेले गए आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी आसानी से हरा दिया. ये तो हर किसी तो पता है कि KKR टीम के को ओनर किंग खान शाहरुख खान हैं. फाइनल मैच में शाहरुख खान संग उनकी पूरी फैमिली स्टेडियम में मौजूद थी और जेसै ही किंग खान की टीम ने मैच जीता, वह जोश के साथ फील्ड पर उतरे और हाथ जोड़कर लोगों का शुक्रिया किया.

शाहरुख खान जब सामने हो तो जाहिर तौर पर उनसे किसी की नज़र नहीं हट पाती है, लेकिन लोगों की नज़र उनकी एक खास चीज़ पर गई. दरअसल किंग खान ने जो घड़ी पहनी है उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल शाहरुख खान ने लग्जरी ब्रांड रिचर्ड मिल (Richard Mille) की लिमिटेड एडिशन वॉच पहनी थी. इस ब्रांड की वॉच को अक्सर बड़ी-बड़ी हस्तियों के हाथ में ही देखा गया है.

Photo Credit: srkswardrobe/Instagram: Screenshot

हालांकि ये कहना मुश्किल है कि शाहरुख खान ने जो वॉच पहनी है वह ब्रांड का कौन सा मॉडल है, लेकिन ये कहना गलत नहीं है कि इसकी कीमत 4-7 करोड़ के बीच है. ये कीमत आम लोगों के लिए बहुत हैरान करने वाली है, और एक मिडिल क्लास के लिए तो बजट के बहुत बाहर है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस कीमत में दिल्ली जैसे महानगर में चार 2BHK के फ्लैट मिल जाएंगे.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि इस मॉडल का नाम RM 11-03 है, और दुनियाभार में इसके 500 एडिशन मौजूद हैं. इस मॉडल को टाइटेनियम, कॉपर और गोल्ड का इस्तेमाल करके बनाया गया है और पता चला है कि ये वजन में काफी हल्की है.

किंग खान के हाथ पर इस वॉच को देखने के बाद लोगों ने इसकी खूब तारीफ की और इसकी फोटो तेजी से वायरल भी हुई. लोगों का कहना है कि ये वॉच बॉलिवुड के बादशाह पर एकदम परफेक्ट लग रही है. कुछ यूज़र्स का तो ये भी कहना रहा कि खास चीज़ खास लोगों पर तो सूट करेगी ही.(एजेंसी)