रुके पिकअप चालक पर तीन लोगों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या...
CG News : बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात केरेगांव चौक में चाय पीने के लिए रुके पिकअप चालक पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार तीन लोगों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ पिकअप चालक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था,
CG News : बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात केरेगांव चौक में चाय पीने के लिए रुके पिकअप चालक पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार तीन लोगों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ पिकअप चालक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार हमलावर तुरंत फरार हो गए, जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चुरयारा पारा नगरी निवासी पंकज ध्रुव (37 वर्ष) पिता कुंदन पिकअप में तरबूज भरकर धमतरी की ओर आ रहा था। तभी केरेगांव में उस पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस पहुंची और उन बाइक सवारों का पीछा भी किया। इस मामले में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। साइबर टीम को भी लगा दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि पंकज बिरगुड़ी से पिकअप में तरबूज भरकर राजनांदगांव जा रहा था। यह उसका खुद का पिकअप है और सब्जी ट्रांसपोर्ट का काम करता था। बुधवार की रात लगभग 12 बजे केरेगांव में वह चाय पीने के लिए रुका था। चाय पीकर वापस जैसे ही गाड़ी के पास आया, तभी बाइक में 3 युवक आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि पंकज अपने पिकअप में तरबूज लेकर आ रहा था। तरबूज के ऊपर उसका साथी नरेश निषाद सोया हुआ था। वह चाय पीने के लिए रुका था तभी बाइक सवार कुछ लोगों ने उसे पर हमला कर दिया। होटल संचालक में नरेश निषाद को बताया कि पंकज खून से लथपथ पड़ा हुआ है। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया जहां पर रात 1.45 बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, आगे की कार्रवाई की जा रही है।(एजेंसी)



