पति से विवाद के बाद नाराज पत्नी ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, हत्या या खुदकुशी?, पुलिस कर रही मामले की जांच
After a dispute with husband, angry wife set herself on fire, died during treatment, murder or suicide?, police is investigating the case
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के ब्लू गार्डन के पास रहने वाली महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया और इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई. पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार ब्लू गार्डन के पास रहने वाले कमलेश साहू और उनकी पत्नी अनिता साहू के बीच 30 मार्च की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद नाराज होकर अनिता ने खुद को आग लगा ली. चीख-पुकार सुनकर पति और आसपास के लोगों ने आग बुझाकर नाजुक हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 31 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. लेकिन फिलहाल आगजनी की वजह साफ नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



