जमानत पर छूटने के बाद भाजपा पार्षद पर लगा मितानिन ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

After being released on bail, Mitanin accused BJP councilor of threatening to kill her, FIR registered, police engaged in investigation

जमानत पर छूटने के बाद भाजपा पार्षद पर लगा मितानिन ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा नगर पालिका के एक भाजपा पार्षद पर मितानिन ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मितानिन ने इस बारे में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. 15 दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है. जब भाजपा पार्षद पर एफआईआर दर्ज कराई है. मितानिन की शिकायत पर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मितानिन ने नगर पालिका में भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि पार्षद जायसवाल ने 28 मार्च को जमानत मिलने के बाद रात 8 बजे उनके घर आकर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी. उन्हें मितानिन पद से निकालने की भी धमकी दी. इससे पहले 16 मार्च को पार्षद की पत्नी प्रियंका जायसवाल ने भी अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. उस मामले में मितानिन महिला गवाह थीं.
मितानिन का आरोप है कि 29 मार्च को पार्षद ने रास्ते में रोककर उन्हें धमकाया और 30 मार्च को फिर उनके घर आकर गालियां दीं. शिकायतकर्ता एक विधवा महिला हैं, जिनके दो बच्चे हैं. उनकी 17 वर्षीय बेटी और एक बेटा है. वह मितानिन के रुप में काम करती हैं और काम के दौरान उनके बच्चे घर पर अकेले रहते हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI