सूने मकान में चोरी के बाद सबूत मिटाने लगा दी आग, चोरी का माल बरामद, आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

After committing theft in an empty house, fire was set to destroy evidence, stolen goods recovered, accused Sandeep Patel was arrested and sent behind bars

सूने मकान में चोरी के बाद सबूत मिटाने लगा दी आग, चोरी का माल बरामद, आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

कोरबा : कोरबा जिला के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी के बाद घर में आग लगाने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दिनेश कुमार भारती, निवासी क्वार्टर नंबर M-1194, आदर्शनगर अपने परिवार के साथ 16 जनवरी को विवाह समारोह में गए थे. 23 फरवरी की सुबह जब वे अपने चाचा के घर से लौट रहे थे. तभी घर की देखभाल कर रहे आयुष राजपूत ने फोन पर खबर दी कि उनके क्वार्टर से धुआं निकल रहा है.
जब आयुष ने ताला खोलकर अंदर देखा तो पाया कि कमरे में आग लगी हुई थी और सामान जलकर राख हो रहा था. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को खबर दी गई. लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था.
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करने और उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिया.
इस मामले की जांच में सामने आया कि चोरों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी. इस आगजनी से करीब ₹30,000 से ₹40,000 का नुकसान हुआ.
इस मामले में अपराध क्रमांक 42/2025 के तहत धारा 331, 305, 326(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई. जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. पुलिस जांच के दौरान आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार किया गया. जिसने पुरानी रंजिश के चलते चोरी और आगजनी करना कबूल किया. चोरी किया गया सामान में होम थिएटर पैनासोनिक कंपनी को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक संजय तिवारी और खगेश्वर साहू की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI