एग्रोटेक राइस मिल में मजदूर की इलाज के दौरान मौत, स्कूल के छत तोड़ते समय श्रमिक की मलबे में दबकर गई जान, कार्बन फैक्ट्री में महिला की मौत
A laborer died during treatment at Agrotech Rice Mill, a laborer died after being buried under debris while breaking the roof of a school, a woman died in a carbon factory
कार्बन फैक्ट्री में कालम गिरने से हुआ हादसा, महिला मजदूर की मौत
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मारुति कार्बन प्राइवेट लिमिटेड में निर्माण कार्य के दौरान नींव खुदाई के समय एक भारी कॉलम गिर गया. जिसमें इस हादसे में दो महिला मजदूर चपेट में आ गई. एक महिला मजदूर उर्मिला को गंभीर चोटें आई. उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई. दूसरी महिला मजदूर को मामूली चोटें आई. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी गांव की है.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की जांच की जा रही है. वे यह पता लगा रहे हैं कि हादसा किस हालात में हुआ. अधिकारी ने कहा कि अगर जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का आरोप है कि कंपनी की लापरवाही की वजह से यह जान गई है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मजदूर के ऊपर गिरा पाइप, इलाज के दौरान मौत
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक राइस मिल में दर्दनाक हादसा हुआ. जहां काम कर रहे मजदूर के ऊपर लोहे का पाइप गिर गया. गंभीर रुप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और राइस मिल संचालक पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
घटना धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के नवागांव खुर्द स्थित साईं एग्रोटेक राइस मिल की है. 51 साल का रमेश नेताम बुधवार को रोज की तरह राइस मिल में काम कर रहा था. तभी अचानक लोहे का भारी पाइप उसके ऊपर गिर गया. हादसे के बाद मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और साथी मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया.
राइस मिल में काम के दौरान एक मजदूर के ऊपर लोहे का पाइप गिरने से उसकी मौत हो गई. मामले की जांच जारी है और राइस मिल संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है. सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डॉक्टरों ने रमेश नेताम का इलाज शुरु किया. लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और अब राइस मिल में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है.
यह घटना मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है. पुलिस ने राइस मिल संचालक को नोटिस जारी कर दिया है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
स्कूल के छत तोड़ते समय हुआ हादसा, मजदूर की मलबे में दबकर मौत
महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे स्थित फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी स्कूल में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जर्जर छत को तोड़ते समय एक मजदूर मलबे के साथ नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए ठेका मजदूरों को छत को तोड़ने के लिए ठेका में दिया गया था। सिदार सिंह बरिहा पिता ननकी बरिहा, जागेश्वर चौहान, घनश्याम बरिहा सहित चार-पांच मजदूर छत को तोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान 60 साल का मजदूर सिदार सिंह बरिहा, निवासी भगत देवरी, लेंटर तोड़ते समय संतुलन खो बैठा और बड़े मलबे के साथ नीचे गिर पड़ा. भारी मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
अन्य मजदूरों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे की खबर पुलिस 112 और सांकरा थाना को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मलबे से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पिथौरा भेज दिया.
थाना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



