कुत्तों के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षक सांप-बिच्छू-कीड़े-मकोड़े की भी करेंगे निगरानी!, शिक्षकों में हैरानी और नाराजगी का माहौल

After dogs, Chhattisgarh teachers will now monitor snakes, scorpions, and insects, sparking surprise and outrage among teachers.

कुत्तों के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षक सांप-बिच्छू-कीड़े-मकोड़े की भी करेंगे निगरानी!, शिक्षकों में हैरानी और नाराजगी का माहौल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक अजीबोगरीब निर्देश सामने आया है. जिसमें अब सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों को न सिर्फ बच्चों को पढ़ाने की, बल्कि स्कूल परिसर से सांप, बिच्छू और जहरीले जीव-जंतुओं को भगाने की ज़िम्मेदारी भी दी गई है. आदेश में साफ कहा गया है कि अगर परिसर में ऐसे खतरनाक जीव नजर आएं तो बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शिक्षकों का दायित्व होगा.
मिली जानकारी के मुताबिक पहले शिक्षकों पर आवारा कुत्तों को नियंत्रण में रखने और उन्हें स्कूल परिसर से दूर रखने की जिम्मेदारी डाली गई थी. अब नए निर्देश में इस दायरे को बढ़ाकर सांप, बिच्छू और दूसरे जहरीले जीवों तक बढ़ा दिया गया है. जिससे शिक्षकों में नाराजगी और हैरानी दोनों देखी जा रही है. कई शिक्षक सवाल उठा रहे हैं कि बिना किसी ट्रेनिंग और संसाधन के ऐसे खतरनाक जीव-जंतुओं से निपटना क्या व्यावहारिक और सुरक्षित है.
डीपीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश दिया गया है. इस आदेश में निर्देश दिया गया है कि संस्था प्रमुख सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जंतुओं का शाला परिसर के अंदर प्रवेश न करने दे. आदेश तत्काल सभी स्कूलों को पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t