सनकी आशिक की हैवानियत, नाबालिग गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, फिर 2 बच्चों के पिता ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, दो दोस्तों की तलाश जारी
A crazy lover stabbed his minor girlfriend to death, then the father of two children consumed poison and was hospitalized. The search for two friends continues.
सुरजपुर : सुरजपुर में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक रामधारी बरगाह शादीशुदा और दो बच्चों के पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. भटगांव थाना क्षेत्र के जरही इलाके में एक दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया. नाबालिग मौके पर ही मौत हो गई.वारदात के बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. फिलहाल आरोपी का अंबिकापुर के एक प्रिवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर की 15 साल की लड़की खेत में बकरियां चरा रही थी. इसी दौरान ग्राम कोरंधा निवासी रामधारी बरगाह उम्र 32 साल दो बच्चों का पिता अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा. आरोपी ने लड़की को अकेला देखकर उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी. नाबालिग ने विरोध किया तो रामधारी ने चाकू निकालकर उसपर वार करना शुरु कर दिया. जिसके बाद खेत में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
लड़की की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया. वारदात की खबर मिलते ही भटगांव पुलिस आरोपी की तलाश में उसके गांव पहुंची. पुलिस को आता देख रामधारी ने जहर खाकर खुदकुशी करने कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को नाजुक हालत में अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है.
भटगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. जिससे वारदात की पूरी वजह सामने आएगी. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.
पुलिस आरोपी के दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है. घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले को एकतरफा प्यार से जुड़ा मानते हुए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह सवाल उठाती हैं कि क्या लड़कियों की सुरक्षा को लेकर मौजूदा व्यवस्था पर्याप्त है? क्या ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम नहीं उठाए जाने चाहिए?
इधर बलरामपुर जिले के चौरा कांसदोहर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. महिला पिछले 6 सालों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी.
घटना उस समय उजागर हुई जब ग्रामीणों ने घर से लगभग 600 मीटर दूर तालाब में महिला की लाश तैरती हुई देखी. खबर मिलते ही राजपुर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची. मृतिका के परिवार ने लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. महिला की मौत संदेहास्पद है. हत्या कर लाश को तालाब में फेंकने की आशंका है.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है. सूरजपुर की नाबालिग की हत्या और बलरामपुर की महिला की संदिग्ध मौत की घटना महिलाओं की सुरक्षा, एकतरफा प्रेम से जुड़े अपराध और लिव-इन रिलेशन में बढ़ती हिंसा पर गहरा सवाल उठाती हैं. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



