पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूद गया पति, सुसाइड नोट में लिखा- बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, रायपुर में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Husband kills wife, jumps in front of train, writes suicide note: 'I can't live without my wife and children', sensation spreads in Raipur, police investigate

पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूद गया पति, सुसाइड नोट में लिखा- बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, रायपुर में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भी खुदकुशी कर ली. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. वहीं वारदात की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक यहां चंडी नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. दोनों रायपुर के खाम्हरडीह के चंडी नगर में किराए के मकान पर रहते थे. राजेंद्र गुप्ता जो कि बिहार का रहने वाला था, और रायपुर में वेल्डिंग का काम करता था.
वहीं वारदात की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस की टीम को राजन गुप्ता के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.  जिसमें पति ने लिखा कि वह अपनी बीवी बच्चों के बिना नहीं रह सकता इसलिए अब मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं. हम दोनों पति-पत्नी की मौत के बाद दोनों बच्चों को उसके परिजनों को सौंप दिया जाए. बताया जा रहा है कि मृतक के दो बच्चे हैं. जिन्हें फिलहाल परिजनों के पास देख-रेख के लिए रखा गया है.
खुदकुशी करने से पहले आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और खुद लाभंडी रेलवे स्टेशन पटरी पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू, तेलीबांधा थाना पुलिस, खाम्हरडीह पुलिस मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t