सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, दरवाजा बंद कर भागी पत्नी; रायपुर में 70 प्रतिशत झुलसे युवक की तड़प-तड़प कर मौत, जांच में जुटी पुलिस

A sleeping husband was doused in petrol and set on fire, and the wife fled after locking the door; a young man with 70 percent burns died in Raipur, and the police are investigating.

सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, दरवाजा बंद कर भागी पत्नी; रायपुर में  70 प्रतिशत झुलसे युवक की तड़प-तड़प कर मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : डीडी नगर इलाके में एक पत्नी ने अपनी पति को जिंदा जलाकर मार डाला. बताया जा रहा है 8 दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर भाग गई. आग में गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 70% तक जल गया था. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को 22 साल हो गए थे. मनमुटाव के की वजह से वे अलग रहते थे. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
डीडी नगर निवासी अरुण पटवा उम्र 45 साल 8 दिसंबर को भतीजी की शादी में शामिल होकर देर रात घर लौटा था. इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद शुरु हो गया.
परिजनों के मुताबिक अरुण सोने चला गया. तभी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गई. आग में झुलसे अरुण ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को खबर दी. 70 प्रतिशत जल चुके घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
मृतक के परिजनों का कहना है कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी. उनकी कोई संतान नहीं है. शादी के कई सालों से दंपत्ति के बीच मनमुटाव चल रहा था. पहले भी विवाद के मामले थाने पहुंच चुके हैं. परिजनों का आरोप है कि महिला ने पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान किया था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद इस कदर खौफनाक रुप ले लेगा. परिवार अब इंसाफ की मांग कर रहा है और आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t