रात में खाना खाने निकले 6 दोस्त, 3 बार पलटकर झाड़ियों में घुसी कार, PSC-कैंडिडेट समेत दो छात्रों की मौत, चार की हालत नाजुक

Six friends went out to eat at night, their car overturned three times and ended up in bushes, killing two students, including a PSC candidate, and leaving four others in critical condition.

रात में खाना खाने निकले 6 दोस्त, 3 बार पलटकर झाड़ियों में घुसी कार, PSC-कैंडिडेट समेत दो छात्रों की मौत, चार की हालत नाजुक

बिलासपुर/सक्ती  : कोनी-सेंदरी मार्ग पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. जिसमें पीएससी की तैयारी कर रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार चार अन्य छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी छात्र रतनपुर रोड की तरफ खाना खाने जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और तीन बार पलटते हुए जंगल की झाड़ियों में जा घुसी.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर उम्र 26 साल बिलासपुर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. रविवार रात वह अपने साथी भास्कर राजपूत उम्र 22 साल निवासी जैतपुरी बेमेतरा, अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार नम्बर OD 15 M 4400 से रतनपुर रोड की तरफ निकला था. कार ईशु चला रहा था.
कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह चौक से आगे कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गहरी ढलान में उतरकर कई बार पलट गई. टक्कर की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में कार चला रहे ईशु रत्नाकर और उसके साथी भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों गंभीर रुप से घायल छात्रों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मरच्यूरी में रखवाया, सोमवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए,
हादसे के सही कारणों का पता घायलों से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दो युवा पीएससी अभ्यर्थियों की अचानक मौत से छात्र समुदाय में शोक की लहर है. परिजन और मित्रमंडली इस त्रासदी से स्तब्ध हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t