चार बच्चों की मौत पर पड़ोसी पर जादू टोने का हुआ शक, अधेड़ महिला को टांगी से मारकर उतारा मौत के घाट, पड़ोसन सीतापति गिरफ्तार
A neighbor was suspected of witchcraft after the death of four children. A middle-aged woman was stabbed to death with a sickle. Neighbor Sitapati was arrested.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम का घुटराडीह में जादू-टोना के शक पर चंद्रकली नगेशिया की निर्मम हत्या कर दी. हत्या करने वाली सीतापति नगेशिया भी मृतका के पड़ोस में ही रहती थी. आरोपित महिला को शक था कि मृतका जादू-टोना करती है. इस वजह से उसके चार बच्चों की मौत हो गई है. इसी शक पर उसने ल की वारदात को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक़ घुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया पति लालमोहन उम्र 30 साल के चार बच्चों की मौत पिछले कुछ सालों में हो गई थी. स्वास्थ्यगत समस्याओं, पेट दर्द से जूझते हुए बच्चों ने दम तोड़ा था. एक हफ्ता पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हो गई थी. इससे सीतापति का संदेह और गहरा गया था.
पड़ोस में रहने वाली मृतिका श्रीमती चंद्रकली पति केश्वर राम नगेशिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम घुटराडीह थाना कुसमी को वह इन मौतों के लिए जिम्मेदार मानने लगी थी. उसे शक हो गया था कि उन्हीं दोनों महिलाओं द्वारा जादू-टोना करने की वजह से उसके बच्चों की मौत हुई है. जिससे वह आक्रोशित थी. मानसिक रुप से भी वह टूट चुकी थी. एक के बाद एक चार बच्चों की मौत ने उसकी मनः स्थिति खराब कर दी थी.
रविवार की शाम करीब चार बजे सीतापति टांगी लेकर अपने घर से निकली. वह सीधे पड़ोसी महिला चंद्रकली के घर पहुंच गई. चंद्रकली घर से लगे बाड़ी में काम कर रही थी. वहां पहुंचते ही सीतापति ने टांगी से चंद्रकली पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरु कर दिया. सिर और चेहरे पर टांगी के संघातिक प्रहार से चंद्रकली की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. महिला को टांगी के साथ पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि मृतका के जादू-टोना करने के कारण उसके बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपित सीतापति को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया.
चार बच्चों की असमय मौत से सीतापति मानसिक रुप से टूट चुकी थी. चंद्रकली नगेशिया की हत्या के बाद वह टांगी लेकर एक अन्य महिला के घर भी गई थी. उस महिला पर भी आरोपित को जादू-टोना करने का शक था. आरोपित जब उस महिला के घर पहुंची तो वह नहीं थी. वह मवेशियों को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी. इस कारण वह बच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



