किसान की मौत के बाद घर वालों ने कर दिया कफन-दफन, अब परिजनों ने पड़ोसी के खेत में बिछे बिजली तार से मौत होने का लगाया आरोप, PM की मांग
After the farmer's death, his family buried him. Now, the family alleges that the death was caused by an electric wire laid in a neighbor's field, demanding the Prime Minister's intervention.
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में करंट लगने से एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतक की पहचान राजकुमार धीरज उम्र 58 साल के रुप में हुई. मृतक को दफन करने के बाद परिजनों का आरोप है कि गांव के ही प्रशांत कुमार पिता रघुवंश कुमार ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए बिजली का झटका देने वाला तार बिछा रखा था. जिसमें चिपककर राजकुमार की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त 2025 की सुबह करीब 11 बजे राजकुमार धीरज अपने खेत में खाद डालने गए थे. देर शाम जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारजन खेत पहुंचे। जहां उन्हें मृत हालत में पाया। शुरु में परिवार को यह सामान्य मौत लगी. लेकिन कुछ दिनों बाद गांव में एक गाय की उसी तार में करंट लगने से मौत हो गई. तब ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि राजकुमार की मौत भी बिजली के झटके से हुई होगी.
घटना सामने आने के बाद मृतक के पुत्र प्रीतम धीरज ने कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके पिता के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए. ताकि मौत का असल वजह साफ हो सके.
प्रीतम धीरज ने कलेक्टर से यह भी निवेदन किया है कि अगर पोस्टमार्टम में करंट से मृत्यु की पुष्टि होती है. तो आरोपी प्रशांत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. ग्रामीणों ने भी इस घटना पर रोष जताते हुए इंसाफ की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



