भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने का लगा आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक जब्त

Bhim Army district president accused of molesting and threatening a minor; police arrest accused, Pulsar bike seized

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने का लगा आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक जब्त

बलौदा बाजार : कसडोल में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समीर धृतलहरे उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ग्राम गोरधा का निवासी है.
मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर दोपहर पीड़िता साइकिल से घर लौट रही थी. तभी आरोपी पल्सर बाइक से उसके पास आया. रास्ता रोककर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी दी. बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद थाना कसडोल में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 127(1), 296, 351(3), 74 बीएनएस और 08 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी जब्त कर ली. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t