मतदान के दौरान दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत, नगरी में भी एक शख्स की गई जान, अधिकारी-कर्मचारियों समेत ग्रामीणों में मचा हड़कंप

An elderly man died due to a heart attack during voting, one person died in the city too, there was panic among the villagers including officers and employees.

मतदान के दौरान दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत, नगरी में भी एक शख्स की गई जान, अधिकारी-कर्मचारियों समेत ग्रामीणों में मचा हड़कंप

धमतरी/नगरी : धमतरी जिले में भी पंचायत चुनाव में लोग बड़ी तादाद में मतदान केंद्र पंहुच अपना मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान धमतरी जनपद पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र से दुखद खबर सामने आई है. जहां पंचायत चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे लगभग 80 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वही 11 फरवरी को हुए नगरी निकाय चुनाव में भी एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह मामला जिला मुख्यालय धमतरी से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कलारतराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलारतराई के रहने वाले वार्ड क्रमांक 15 के हिंछा राम साहू निवासी कलारतराई उम्र करीब 80 साल अपना मताअधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र क्रमांक 2 पहुंचे थे. वहीं बुजुर्ग व्यक्ति मतदान केंद्र में अपनी पर्ची लेने के लिए लगे काउंटर के पास पहुंचे थे. तभी अचानक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़े. वहीं मौजूद मतदान के लिए लगे अधिकारी कर्मचारी सहित सुरक्षा कर्मियों में सनसनी फैल गई. जिस पर बुजुर्ग व्यक्ति को धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने हिंछा राम साहू निवासी कलारतराई को मृत घोषित कर दिया.
बुजुर्ग मतदाता हिंछाराम साहू के शव को स्वजनों ने घर लाया और गांव में अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में स्वजन व ग्रामीण बड़ी तादाद में शामिल हुए. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मतदान करने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
बता दें कि 11 फरवरी को नगरी निकाय का चुनाव संपन्न हुआ था. नगर पंचायत नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुरियारा डीह के रहने वाले कुंज बिहारी देव उम्र करीब 69 सालअपना मतदान करने चुरियारा डीहपारा में बने मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे था. तभी मतदान केंद्र में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े. इस दौरान वह मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और उन्हें नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI