अभनपुर में अज्ञात वाहन ने OLA स्कूटी सवारों को रौंदा, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश, दूसरे की हालत नाजुक
An unknown vehicle ran over OLA scooty riders in Abhanpur, a young man died tragically in a road accident, body found in pieces, the condition of another is critical
रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दूसरा घायल हुआ है. यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक कल्पतरु प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने देर रात EV स्कूटी ओला को जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. युवक का जिस्म कई टुकड़ों में बट गया. वहीं दूसरे युवक की हालत नाजुक है.
मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े उम्र 23 साल निवासी बोरिया खुर्द के रुप में हुई है. वहीं गंभीर रुप से घायल युवक का नाम रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे उम्र 22 साल निवासी सिवनी रायपुर के रुप में हुई है. अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



