जमीन बिक्री में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, महिला ने दूसरे की जमीन को खुद की बताकर 2 करोड़ 17 लाख का लगाया चूना, 3 आरोपी गिरफ्तार

Fraud of crores in land sale, woman defrauded 2 crore 17 lakhs by claiming someone else's land as her own, 3 accused arrested

जमीन बिक्री में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, महिला ने दूसरे की जमीन को खुद की बताकर 2 करोड़ 17 लाख का लगाया चूना, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे मंदिर हसौद में करोड़ों रुपए के जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह पूरा मामला मंदिर हसौद-माना कैंप रोड पर स्थित पैट्रोल पंप से लगे 5 एकड़ जमीन से जुड़ा है. जिसे महिला ने अपना बताकर 2 अलग-अलग भाग में रायपुर के शंकर नगर निवासी नंद-भाभी को संयुक्त रुप से बेचकर 2 करोड़ 17 लाख का चूना लगाया है. महिला समेत 2 अन्य आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करवा कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शंकर नगर निवासी प्रवीण अग्रवाल ने 13 दिसंबर 2024 को थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी भाभी ने 5 एकड़ जमीन खरीदने के लिए मुंगेली निवासी पुष्पा सारथी से सौदा किया था. दोनों पक्षों के बीच रजिस्ट्री के लिए 20 दिसंबर 2024 को नया रायपुर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में मुलाकात हुई.
रजिस्ट्री के दौरान महिला ने खुद को पुष्पा सारथी बताते हुए जमीन के दो हिस्सों के लिए कुल 2 करोड़ 17 लाख रुपये में सौदा किया.
पहली रजिस्ट्री के लिए 96 लाख रुपये का चेक और दूसरी रजिस्ट्री के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपये का चेक दिया गया. रजिस्ट्री के समय, पुष्पा सारथी के नाम से एक महिला ने दस्तावेजों पर दस्तखत किए थे और उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड भी पेश किया गया था. हालांकि, 9 जनवरी 2025 को प्रवीण अग्रवाल को यह जानकारी मिली कि पुष्पा सारथी नाम की कोई महिला नहीं है और वह महिला फर्जी थी. जिसका असली नाम देवंतीन वर्मा है.
इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों देवंतीन वर्मा, रुकनुद्धीन और सतीश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी रजिस्ट्री पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ऋण पुस्तिका, पासबुक और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं.
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस को आरोपी पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिया था. थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी देवंतीन वर्मा, सतीश सिन्हा और रूकनुद्दीन को गिरफ्तार किया और मामले की आगे की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. देवंतीन वर्मा, उर्फ पुष्पा सास्थी, पति स्व कान्हुन लाल वर्मा, उम्र 44 साल, पता- सन्यासी पारा, खमतराई थाना, रायपुर
2. सतीश कुमार सिन्हा, पिता रामआश्रय प्रसाद सिन्हा, उम्र 44 वर्ष, पता आजाद चौक, गायत्री नगर, बिरगांव, थाना उरला, रायपुर.
3. रूकनुद्दीन उर्फ रूक्कु, पित्ता स्व. मुंशी मेहरूद्दीन, उम्र 52 साल, पता- राजकुमार कालेज गेट के सामने, करबला, आजाद चौक, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI