आंगनबाड़ी भर्ती मामले का खुलासा, फर्जी मार्कशीट जारी करने वाले पब्लिक स्कूल संचालक पिता-पुत्र, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 4 और गिरफ्तार

Anganwadi recruitment case solved, public school operator father-son who issued fake marksheet, computer operator and 4 others arrested

आंगनबाड़ी भर्ती मामले का खुलासा, फर्जी मार्कशीट जारी करने वाले पब्लिक स्कूल संचालक पिता-पुत्र, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 4 और गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर जिला में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी पाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शंकरगढ़ पुलिस ने अजिजी पब्लिक स्कूल के संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इस मामले में इससे पहले भी 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फर्जी मार्कशीट के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर काम कर रही थीं. जांच के दौरान सामने आया कि कई सहायिकाओं ने आठवीं कक्षा की नकली अंकसूची पेश कर नौकरी हासिल की थी.
यह फर्जीवाड़ा शंकरगढ़ ब्लाक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में सामने आया है. इनमें जारगिम, महुआडीह, बेलकोना और कोठली केंद्र शामिल हैं. जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहायिकाओं की नियुक्ति की गई थी.
पूरा मामला तब उजागर हुआ जब बलरामपुर कलेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया की जांच करवाई. जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीपीओ ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की थी.
शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
शंकरगढ़ बीएमओ कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर, फर्जी मार्कशीट जारी करने वाले स्कूल संचालक पिता-पुत्र व फर्जी ढंग से नौकरी हासिल करने वाली महिला के पति की भी गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि चयनकर्ताओं ने आखिर फर्जी मार्कशीट की जांच किए बिना कैसे चयन सूची जारी कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t