CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग, विजय बने सीएम, राहुल गांधी मौजूद, पहला ऐलान 200 यूनिट फ्री बिजली
Angry over delay in CM's appointment, supporter sets himself on fire; Vijay becomes CM, Rahul Gandhi present; first announcement: 200 units of free electricity
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने आज रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली. इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे.
CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली.इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
थिरू एन. आनंद (TVK महासचिव)
आधव अर्जुन (TVK के प्रमुख रणनीतिकार)
के.जी. अरुण राज (पूर्व IRS अधिकारी)
के.ए. सेंगोट्टैयन (9 बार के विधायक, पूर्व AIADMK नेता)
पी. वेंकटरामनन (विजय के पुराने मैनेजर)
आर. निर्मलकुमार (पूर्व BJP सोशल मीडिया चीफ)
राजमोहन (तमिल अभिनेता-निर्देशक)
डॉ. टी.के. प्रभु (डेंटिस्ट)
ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं. सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है. CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया. इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं.
टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. शनिवार को होने वाला थलपति विजय का संभावित शपथ ग्रहण कैंसिल हो गया. उधर राज्य में सरकार न बन पाने की स्थिति में विजय के समर्थकों में रोष भी देखा जाने लगा. शनिवार को एक समर्थक ने खुद को आग लगा ली थी. 40 साल के इसक्कियप्पन गंभीर रूप से झुलस गए. जिसे गंभीर रूप से झुलसे के बाद अस्पताल ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से वह बेहद नाराज और भावुक थे. जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले भी इसक्कियप्पन ने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा ‘वेल’ (भाला) आर-पार किया था.
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच तमिलिसाई सौंदराराजन ने टीवीके प्रमुख थलपति विजय से शांति बनाए रखने की अपील की. तमिलिसाई ने कहा कि तमिलनाडु में हर व्यक्ति नई सरकार के गठन को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और लोग यह भी चाहते हैं कि बनने वाली सरकार स्थिर हो. उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और इसी वजह से सरकार गठन के लिए कई मौके दिए जा रहे हैं.
VK ने चुनाव से पहले जो घोषणा-पत्र जारी किया था, उसमें मुख्य वादे शामिल हैं:
हर परिवार को हर साल 6 सिलेंडर मुफ्त
महिलाओं को मासिक आर्थिक मदद ₹1000 से बढ़ाकर ₹2500
शादी के लिए 8 ग्राम सोना सहित मदद
बिना गारंटी ₹25 लाख तक शिक्षा लोन
महिलाओं के मातृत्व लाभ में बढ़ोतरी
छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाना
युवाओं को बिना गारंटी उद्यमिता लोन
शपथ ग्रहण समारोह के साथ तमिलनाडु में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है. जहां एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अब राज्य की बागडोर संभाल रहे हैं. अपनी नई सरकार से लोगों बेहतर सुशासन, विकास और कल्याणकारी योजनाओं की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



