CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के सामने बोले- दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
Arvind Kejriwal will resign from the post of CM said in front of workers - I will leave the chair after two days who will be the next Chief Minister of Delhi
दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार दोपहर इस्तीफे का ऐलान कर दिया. बोले- दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा. दो दिन बाद पार्टी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लिया जाएगा. हम लोग जनता की अदालत में जाएंगे, जनता हमें जब फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी. तभी मैं इस कुर्सी पर बैठूंगा.
मैंने इनकम टैक्स की नौकरी छोड़ी है. 49 दिन बाद सीएम की कुर्सी छोड़ दी थी. किसी ने कुछ कहा नहीं था. अपनी मर्जी से कुर्सी छोड़ दी थी.
सीएम केजरीवाल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद 177 दिन बाद जेल से बाहर आए और अब इस्तीफे का ऐलान कर राजनीतिक हलके में सरगर्मी मचा दी है.
सीएम अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा. हालांकि खुद अरविंद केजरीवाल ने अटकलों को विराम देते हुए बता दिया है कि वो और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया रेस से बाहर हैं.
माना जा रहा है कि दिल्ली के अगले सीएम के रुप में आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम आगे बढ़ा सकते हैं. हालांकि सीएम केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के ऐलान के समय किसी आप नेता के दिल्ली सीएम बनाने जाने की बात कही है. यह देखना मजेदार होगा कि दिल्ली में कौन आप नेता दिल्ली की बागडोर संभालेगा?
हालांकि दिल्ली सीएम केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा सकता है कि केजरीवाल उक्त कदम आगामी तीन राज्यों क्रमशः हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू और कश्मीर में होने विधानसभा चुनाव में सहानुभूति वोट बंटोरने के लिए उठा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



