ट्रेलर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ की महिलाओं समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 की हालत नाजुक

Trailer hits Bolero hard, 4 devotees including women from Chhattisgarh returning from Prayagraj Mahakumbh die, condition of 6 critical

ट्रेलर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ की महिलाओं समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 की हालत नाजुक

सोनभद्र : बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो नम्बर CG 13 CA 1165 में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर सुबह 6:30 छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे. तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेलर नम्बर RJ 02 GC 3612 ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई.
घायल रामकुमार ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए आए थे. घायलों में एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं. इस हादसे में रामकुमार की पत्नी, उनके साढ़ू-साली और बोलेरो चालक अनिल प्रधान की भी मौत हो गई. वहीं, रामकुमार, रामकुमार की मां, उनके दो बेटे, पिता, साढ़ू का बेटा योगी लाल, योगी लाल की पत्नी और बेटा घायल हो गए. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई 30 साल अनिल प्रधान 37 साल, ठाकुर राम यादव 58 साल और रुक्मणी यादव 6 साल के रुप में हुई है.
वहीं रामकुमार 33 साल, दिलीप देवी 58 साल, अभिषेक, अहान 4 साल, योगी लाल 36 साल, हर्षित ढाई साल, सुरेंद्री देवी 32 साल गंभीर रुप से घायल हुए हैं.
प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत और 6 घायल हुए हैं. इस दुःखद हादसे पर मैं शोक व्यक्त करता हूं. रायगढ़ जिला प्रशासन को घायल श्रद्धालुओं के इलाज के लिए समन्वय स्थापित कर मदद देने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI