करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल का रास्ते में किडनैप, खेत में बलात्कार कर तोड़े दांत, सिपाही ने चबा डाली उंगली, आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार
Female head constable going to in laws house from Ayodhya to celebrate Karvachauth was raped police arrested accused Dharmendra
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला पुलिसकर्मी करवा चौथ मनाने के लिए देर रात कानपुर जिले में स्थित अपने ससुराल जा रही थी. उसी वक्त एक युवक महिला को जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का है.
महिला पुलिसकर्मी उम्र 29 साल करवाचौथ मनाने के लिए शनिवार रात करीब 7:30 बजे अयोध्या से कानपुर स्थित अपने गांव जा रही थी. गांव के पास वह पैदल ही अकेले अपने घर की तरफ जा रही थी. रात का समय था और वह सादे कपड़े में थी.
पुलिस ने बताया कि उसी वक्त एक युवक सिपाही को जबरदस्ती खींचकर सुनसान बाजरे के खेत में ले गया. महिला कांस्टेबल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए और रेप किया.
महिला सिपाही ने चबाई आरोपी की उंगली
इस दौरान महिला सिपाही ने जमकर विरोध किया और आरोपी की एक उंगली भी चबा डाली. और चेहरे को नोंच डाला. आरोपी के साथ हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी का एक दांत भी टूट गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान आरोपी भाग गया.
उंगली और चेहरे पर नोंचने के निशान के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र पासवान उर्फ कल्लू उम्र 34 साल निवासी गांव बुधेड़ा, थाना सेन पश्चिम पारा कानपुर की शिनाख्त हो सकी. पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो चेहरे पर कट के निशान और अंगुली कटी हुई देख पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली.
घटना के बारे में महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को घटना की खबर दी. घाटमपुर के एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि महिला सादे कपड़े में अपने घर जा रही थी. तभी सुनसान जगह देखकर आरोपी उसे जबरदस्ती लेकर खेत में गया और उसके साथ रेप किया.
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानपुर के सेन पश्चिम पारा की रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग अयोध्या में थी. इन दिनों सुल्तानपुर में ड्यूटी लगी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



