आधी रात राजधानी के जयस्तंभ चौक में बर्थडे मना रहे युवा नेता को CSP ने चेतावनी देकर खदेड़ा, फिर सुंदर नगर में सेलिब्रेट करते 10 आरोपी गिरफ्तार

At midnight, CSP chased away a youth leader celebrating his birthday in Jaistambh Chowk of the capital by giving a warning, then 10 accused arrested while celebrating in Sunder Nagar.

आधी रात राजधानी के जयस्तंभ चौक में बर्थडे मना रहे युवा नेता को CSP ने चेतावनी देकर खदेड़ा, फिर सुंदर नगर में सेलिब्रेट करते 10 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के जन्मदिन पर बीच सड़क जमकर बवाल हुआ. नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के समर्थकों ने रविवार रात करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी की और फिर हंगामे के बीच केक भी काटा. इस बीच लोग परेशान होते रहे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पहले जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे. जहां से CSP अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया. इसके बाद रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप कांग्रेस नेता भक्कू अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक पर चले गए. यहां से SSP लाल उमेद ने जिला अध्यक्ष और  जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडे सहित समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
दरअसल रविवार रात 12 बजे जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ता सुंदर नगर चौक बीच सड़क आतिशबाजी कर केक काट रहे थे. इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर मामले की शिकायत की. लेकिन वहां डायल 112 की टीम नहीं पहुंची.
इसी दौरान SSP लाल उमेद गश्त पर निकले. उन्होंने आतिशबाजी और शोर-शराबे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोकी..जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत सभी से पूछताछ की. सभी आरोपियों को फटकार लगाई. साथ ही सभी को मौके से गिरफ्तार किया.
वायरल वीडियो में दिख रहे हैं कि कांग्रेसी एक बड़ा सा केक लेकर बीच सड़क पर काट रहे हैं. साथ ही जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं. उनके साथ मौजूद अन्य लोग शोर-शराबा भी कर रहे हैं. इस दौरान सड़क से आने-जाने वालों को परेशानी हुई.
आरोपी
विनोद उर्फ भक्कू कश्यप पिता तीजराम कश्यप, उम्र 31 साल, साकिन देवनगरी महादेव घाट रोड
फरदीन खोखर पिता ताजुद्दीन खोखर, उम्र 27 साल साकिन ईदगाह भाठा रायपुर
वैभव पाण्डेय पिता मनोज पाण्डेय, उम्र 29 साल साकिन तेलीपारा फुलचौक रायपुर
पीयुष राजपूत पिता शेषनारायण राजपूत, उम्र 29 साल साकिन देवनगरी महादेव घाट रायपुर
नितेश पाण्डेय पिता सुरेन्द्र पाण्डेय, उम्र 22 साल साकिन श्रीराम नगर चंगोराभाठा रायपुर
मुनेश गौतम पिता धरमलाल गौतम उम्र 22 साल साकिन गोकुल धाम सोसायटी रायपुरा
यश कोसले पिता प्रेम कोसले उम्र 25 साल साकिन पटेल पारा कुशालपुर जिला रायपुर
अभिषेक ठाकुर पिता इन्द्रजीत ठाकुर उम्र 24 साल साकिन कबीर नगर गुरुद्वारा के पास रायपुर
विकास जैन पिता विजय जैन उम्र 22 साल साकिन विप्र नगर शनि मंदिर के पास रायपुरा
आयूष साहू पिता विष्णु साहू उम्र 21 साल साकिन श्रीराम वाटिका के पीछे टीचर कॉलोनी कोटा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI