सूने मकान से लाखों के गहने किए पार, चोरी का माल खरीदने वाले महादेव ज्वेलर्स के संचालक अशोक कुमार सोनी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Jewelery worth lakhs was stolen from an abandoned house, 3 accused including Mahadev Jewelers operator Ashok Kumar Soni, who bought stolen goods, arrested
रायपुर : रायपुर के आवासीय कॉलोनियों एवं सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया है.
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी के घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी के लिए रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी के लिए मामले में मुखबीर भी लगाये गए.
अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के बारे में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा की जा रहीं थी. चोरी के पुराने आरोपियों के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान शातिर नकबजन डी.डी.नगर रायपुर निवासी रितिक वर्मा, जो पूर्व में चोरी/नकबजनी के कई मामलों में जेल जा चुका है.
इस बात की तस्दीक करने पर जानकारी मिली कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने पास बहुत ज्यादा नगद रकम रखता है और खर्च करता है. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उस पर लगातार नजर रखने पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी. इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा उसके बारे में जानकारियां जुटाने पर यह मालूम हुआ कि जहां-जहां चोरी की घटना घटित हुई थी. उन घटना स्थलों के आसपास रितिक वर्मा मौजूद रहता था. रितिक वर्मा पर फोकस करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने पर रितिक वर्मा को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रितिक वर्मा की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ करने पर रितिक वर्मा ने किसी भी तरह से किसी जुर्म में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था. मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रितिक वर्मा द्वारा अपने साथी डंगनिया डी.डी.नगर निवासी मयंक सोनी के साथ मिलकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में स्थित कुल 7 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया.
जिस पर मामले में शामिल आरोपी मयंक सोनी की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 33 ग्राम, चांदी के जेवरात 329 ग्राम और 1 नग पल्सर मोटर सायकल जुमला कीमत करीब 5,50,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक पल्सर मोटर सायकल चोरी किया गया था. जिसमें घुम-घुम कर आरेापियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. आरोपियों द्वारा हर बार चोरी के बाद सोने और चांदी के जेवरातों को महादेव ज्वेलर्स के संचालक अशोक कुमार सोनी को बहुत ही कम दामों में बिक्री करना बताया गया. जिस पर से प्रकरण में संगठित अपराध की धारा जोड़ी जाकर गिरफ्तारी की गई है.
चोरी के मामले-
01. थाना टिकरापारा अप.क्र 772/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.
02. थाना टिकरापारा अप.क्र 983/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.
03. थाना टिकरापारा अप.क्र 610/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.
04. थाना टिकरापारा अप.क्र 669/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.
05. थाना टिकरापारा अप.क्र 383/24 धारा 457, 380 भादवि.
06. थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 476/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.
07. थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 32/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.
08. थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 207/24 धारा 379 भादवि.
गिरफ्तार आरोपी
01. रितिक वर्मा पिता मेघनाथ वर्मा उम्र 19 साल निवासी तरूण नगर डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।
02. मयंक सोनी पिता संजय सोनी उम्र 26 साल निवासी बम्बलेश्वरी मंदिर के पास डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।
03. चोरी के जेवरातों का क्रेता महादेव ज्वेलर्स डंगनिया का संचालक - अशोक कुमार सोनी पिता स्व जगराम सोनी उम्र 54 साल निवासी विकास विहार कालोनी मकान नंबर 34 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



