भाजपा विधायक ने खुद का विरोध करने हायरिंग की!, युवक बोला-17 महीने के पैसे नहीं दिए, श्रम विभाग और PM मोदी से शिकायत

BJP MLA hired people to oppose him! Youth said- did not pay him for 17 months, complained to Labor Department and PM Modi

भाजपा विधायक ने खुद का विरोध करने हायरिंग की!, युवक बोला-17 महीने के पैसे नहीं दिए, श्रम विभाग और PM मोदी से शिकायत

भिलाई/वैशाली नगर : छत्तीसगढ़ वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ उन्हीं के वार्ड के एक युवक ने 17 महीने का वेतन ना देने का आरोप लगाया है. उसने इसकी लिखित शिकायत सहायक श्रम आयुक्त दुर्ग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से की है.
युवक ने वीडियो जारी कर कहा है कि विधायक ने उन्हें सोशल मीडिया में उनका नेगेटिव प्रचार करने के लिए रखा था. 15 हजार रुपए प्रति महीने देने की बात हुई थी. जब उनसे पैसे मांगता तो कहते अली मेरे सुदामा अभी तो विधायकी शुरु हुई है. रुपए मिल जाएंगे. लेकिन जब वे बकाया सैलरी मांगने गए तो विधायक ने कहा ये बात 15 लाख वाली बात की तरह जुमला थी. युवक ने इसकी लिखित शिकायत सहायक श्रम आयुक्त दुर्ग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से की है.
इस मामले में इन आरोपों पर विधायक रिकेश सेन के बाहर होने के चलते उनसे मिडिया की बात नहीं हो पाई. उनके मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि युवक अली हुसैन सिद्दकी की कही बातें पूरी तरह झूठी है. उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB