BJP नेता व एक्टर राजेश अवस्थी को गरियाबंद में चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक, बीजेपी घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम स्थगित, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

BJP leader and actor Rajesh Awasthi suffered a heart attack during election campaign in Gariaband, BJP manifesto launch program postponed, last rites will be held in Raipur

BJP नेता व एक्टर राजेश अवस्थी को गरियाबंद में चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक, बीजेपी घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम स्थगित, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी उम्र 41 साल का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. स खबर के बाद छॉलीवुड और भाजपा में शोक की लहर है.
बताया जा रहा है कि गरियाबंद में रविवार रात को नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा. जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
भाजपा नेता अवस्थी के निधन पर आज दोपहर 12 बजे होने जा रहे घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित किया गया है. अब यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे बेहद साधारण तरीके से संपन्न होगा. नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सोंग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था. जिसे रद्द कर दिया गया है.
राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता थे. फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं. वे भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक, संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं. साथ ही वे विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं. राजेश अवस्थी अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे.
राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है.
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंहदेव दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सब बहुत दुखी हैं शोक में है हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है.
हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है.
स्पीकर डॉ रमन सिंह ने भी छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि "भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार राजेश अवस्थी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस युवा अवस्था में उनका जाना छत्तीसगढ़ के कला एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.
राजेश अवस्थी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. राजेश अवस्थी ने मयारु बाबू, मया 2, मया दे दे मया ले ले, परशुराम, तौरा चायवाला, किरिया जैसी छत्तीसगढ़ी भाषा की कई फिल्मों और एल्बमों में अभिनय किया है. उनकी अनारकी नाम की एक वेब सीरीज भी थी जिसमें राजेश अवस्थी ने बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ अहम रोल निभाया. उन्होंने कविता संकलन फिल्म लैंटर्न में अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI