Bajaj Finance की बढ़ गई मुसीबत, 341 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के लिए GST डिपार्टमेंट ने भेजा नोटिस, लग सकता है 850 करोड़ का झटका
Bajaj Finances troubles increased GST department sent notice for tax evasion of Rs 341 crore may face a shock of Rs 850 crore
बीमा कंपनियों के बाद अब फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बजाज फाइनेंस टैक्स चोरी के आरोप में जीएसटी डिपार्टमेंट के निशाने पर आई है. कंपनी को जीएसटी डिपार्टमेंट ने 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स डिमांड के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
बजाज फाइनेंस के ऊपर लगा ये आरोप
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक डायरक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस यानी डीजीजीआई ने बजाज फाइनेंस को टैक्स चोरी की वजह से 341 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है. डीजीजीआई का कहना है कि बजाज फाइनेंस ने गलत तरीके से सर्विस चार्ज को इंटेरेस्ट चार्ज के रुप में दिखाया. ताकि टैक्स की बचत की जा सके. डीजीजीआई ने नोटिस भेजने का फैसला ले लिया.
जीएसटी डिपार्टमेंट ने जांच के बाद भेजा नोटिस
जीएसटी इंटेलीजेंस की तरफ से बजाज फाइनेंस को यह नोटिस 3 अगस्त को भेजा गया. बताया जा रहा है कि जीएसटी इंटेलीजेंस ने नोटिस भेजने से पहले बजाज फाइनेंस के टैक्स मामले की जांच की और चोरी पकड़ में आने के बाद ही कारण बताओ नोटिस जारी किया. कंपनी के ऊपर जून 2022 से मार्च 2024 के दौरान 341 करोड़ रुपये की टैक्स की चोरी करने का आरोप लगा है.
अब तक के हिसाब से देनदारी 850 करोड़
इस मामले में कंपनी को 100 फीसदी पेनल्टी, 150 करोड़ रुपये ब्याज और भुगतान किए जाने तक हर रोज के हिसाब से 16 लाख रुपये का डेली इंटेरेस्ट भरना पड़ सकता है. अभी तक के हिसाब से पूरी देनदारी 850 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. बजाज फाइनेंस ने अभी इस मामले पर आधिकारिक रुप से कोई टिप्पणी नहीं की है.
देश की सबसे बड़ी कंज्युमर फाइनेंस एनबीएफसी
बजाज फाइनेंस 3.54 लाख करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट के साथ देश की सबसे बड़ी कंज्युमर फाइनेंस एनबीएफसी है. अभी जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से कई कंपनियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. एक दिन पहले ही खबरें आई थीं कि एचडीएफसी एर्गो और स्टार हेल्थ समेत 20 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स की चोरी के लिए जीएसटी डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



